×

UP में भीषण सड़क हादसा: भयानक मंजर से कांप उठे लोग, चार की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Shreya
Published on: 20 Sep 2020 6:38 AM GMT
UP में भीषण सड़क हादसा: भयानक मंजर से कांप उठे लोग, चार की मौत, 9 घायल
X
UP में भीषण सड़क हादसा: भयानक मंजर से कांप उठे लोग, चार की मौत, 9 घायल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जल्द से जल्द घायल लोगों का इलाज कराने और घटना की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: मैथमैटिक्स गुरु ने की लौंगी भइया की तारीफ, किया ऐसा कारनामा, बन गए रियल हीरो

सुबह-सुबह टैंपो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर

पूरी घटना एनएच 28 हाइवे पर थाना रौनाही के सोहावल चौराहे के पास हुई है। दरअसल, रविवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास जुबेरगंज के पास टैंपो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से दो लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को दिया जहर: चुनाव से पहले राष्ट्रपति की हत्या की साजिश, मचा हड़कंप

रास्ता भटक गया था ऑटो

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ऑटो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, ऑटो गलत दिशा में था। ऑटो में सवार लोग सरयू के ढेमवा घाट पर मछली पकड़ने जा रहे थे। इस ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे। सुबह-सुबह ऑटो चालक रास्ता भटक गया था, जिसकी वजह से ऑटो गलत दिशा में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से ऑटी की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी के प्यार में खलल: बेडरूम में भी नहीं बनती बात तो जानें कौन से ग्रह का प्रभाव

Yogi Aditynath उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो- ट्विटर)

CM योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना

मृतक और घायल थाना पूराकलंदर के भदरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों से घायलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने घायलों का इलाज करने और घटना के बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में लव जिहाद की एंट्री, ड्रग केस में फंसी इस एक्ट्रेस का हुआ धर्म परिवर्तन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story