×

हो गया बड़ा खुलासा, यहां रह रहीं फ्लैट में विधयाक बेटी साक्षी और पति अजितेश

बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश एक बार फिर खबरों में हैं। अजितेश और साक्षी को शादी के दो महीने बाद भी उनको बार-बार धमकियां मिल रही हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 8 May 2023 6:48 PM GMT
हो गया बड़ा खुलासा, यहां रह रहीं फ्लैट में विधयाक बेटी साक्षी और पति अजितेश
X

नई दिल्ली: बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश एक बार फिर खबरों में हैं। अजितेश और साक्षी को शादी के दो महीने बाद भी उनको बार-बार धमकियां मिल रही हैं।

साक्षी मिश्रा के ठिकाने के बारे में जुलाई के बाद से ही लोगों को जानकारी नहीं थी, लेकिन इस बात का पता चल गया है कि वह कहां रह रही हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके आवास का पता सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें...जन्मदिन के मौके पर मां से मिले PM मोदी, साथ खाया खाना, लिया आशीर्वाद

शादी के बाद साक्षी और अजितेश ने जुलाई के महीने में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसमें साक्षी ने अपने विधायक पिता और उनके लोगों से खुद की जान को खतरा बताया था।

इसके बाद यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया था। कोर्ट ने इनकी शादी को वैध माना और उत्तर प्रदेश पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें...PM मोदी के बचपन की ये अद्भुत कहानियां आपको कर देंगी हैरान

कोर्ट के इस फैसले के बाद यूपी पुलिस के दो जवान साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में लगा दिए गए और उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया। ऐसा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर किया गया था, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि साक्षी और अजितेश कहां रह रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी और अजितेश पुलिस सुरक्षा के बीच दिल्ली में एक 3 BHK फ्लैट में रह रहे हैं। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए साक्षी और अजितेश के आवास की जानकारी नहीं दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें...बम धमाके में 24 की मौत, राष्ट्रपति की रैली को आतंकियों ने बनाया निशाना

हालांकि, दोनों राष्ट्रीय राजधानी में ही रह रहे हैं। दिल्ली में रहते हुए साक्षी अपने भविष्य की योजनाओं पर काम कर रही हैं तो अजितेश फोन के माध्यम से ही टाइल्स का अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। साक्षी मिश्रा एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई में दाखिला लेने की योजना बना रही हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story