×

UP Politics: अब्बास अंसारी SBSP में थे और रहेंगे, बीजेपी को इससे कोई दिक्कत नहीं-अरविंद राजभर

SBSP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के पार्टी में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एसबीएसपी में ही रहेंगे। इससे भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है।

Anant Shukla
Published on: 16 July 2023 11:03 AM GMT
UP Politics: अब्बास अंसारी SBSP में थे और रहेंगे, बीजेपी को इससे कोई दिक्कत नहीं-अरविंद राजभर
X
SBSP Arvind Rajbhar (Photo-Social Media)

UP Politics: राजग में शामिल होने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा था कि महागठबंधन को राजभर की कोई जरूरत नहीं हैं। अखिले ने सुभासपा को कम आंका था यही कारण था कि पीडीए फार्मूला फेल होगा। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के पार्टी में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एसबीएसपी में ही रहेंगे। इससे भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है।

SBSP की घर वापसी

गौरतलब है कि सुभासपा नें घर वापसी करते हुए एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली राजग का दामन थाम लिया है। सबसे पहले अमित शाह नें खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी इसके बाद स्वयं ओपी राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की पुष्टी की कि सुभासपा रविवार को एनडीए में शामिल हो गई है। योगी सरकार लगाता माफियाओं के लिए जीरो टोलरेंस के तहत कठोर कार्यवाही कर रहे हैं। अब्बास पर भी गंभीर धाराओं में केस चल रहा।

अब्बास अंसारी सुभासपा में थे और रहेंगे

ऐसे में ये माना जा रहा था कि अब भाजपा के साथ गठबंधन में आने के बाद अब्बास अंसारी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। एक चैनल से बात के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने स्पष्ट किया कि अब्बास अंसारी पार्टी में थे और रहेंगे। बीजेपी को इससे कोई आपत्ति नहीं है। गंभीर आरोपों में जेल काट रहे अब्बास पर अनिल राजभर ने कहा कि मामला कोर्ट में वो अपना काम करेगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story