×

वाह रे मौलाना! इतना गंदा काम, महिला कांस्टेबल को भी नहीं छोड़ा

जादू-टोना, काला-जादू, वशीकरण और अंधविश्वासो में विश्वास रखने वाले लोग बाबाओं और तांत्रिकों के चक्कर में आकर छोटे-छोटे बच्चों की बली चढ़ा देते हैं। लेकिन अब माहौल को बदलते हुए ये महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहें हैं। ताजा वाक्या की जानकारी देते हुए हम बताने जा रहे है कि ये मामला बागपत का है।

Vidushi Mishra
Published on: 9 July 2023 11:40 AM GMT (Updated on: 9 July 2023 11:45 AM GMT)
वाह रे मौलाना! इतना गंदा काम, महिला कांस्टेबल को भी नहीं छोड़ा
X

नई दिल्ली : जादू-टोना, काला-जादू, वशीकरण और अंधविश्वासो में विश्वास रखने वाले लोग बाबाओं और तांत्रिकों के चक्कर में आकर छोटे-छोटे बच्चों की बली चढ़ा देते हैं। लेकिन अब माहौल को बदलते हुए ये महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहें हैं। ताजा वाक्या की जानकारी देते हुए हम बताने जा रहे है कि ये मामला बागपत का है। जहां एक महिला हेड कांस्टेबल ने एक मौलान से मदद क्या ले ली, उस मौलाना ने महिला के साथ भयावह कांड कर दिया।

यह भी देखें... ATM वाले सावधान! अब कटेंगे पैसे, SBI और BOI ने किया ऐलान

एक साल तक महिला का रेप किया

बागपत की रहने वाली हेड कांस्टेबल महिला अपने बेटे का इलाज कराने व परिवार की सुख-शांति के लिए एक मौलाना के जाल में फंस गई। मौलाना ने हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास और उसके डर का भरपूर फायदा उठाया फिर लगभग एक साल तक महिला का रेप किया। इसके साथ ही तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उससे लाखों रुपये भी हथिया लिए।

jadu-tona

डराने और धमकाने लगा

और तो और मौलाना की हरकतों का यही अंत नही हुआ। शारीरिक संबंध न बनाने पर आरोपी मौलाना महिला हेड कांस्टेबल को उसके बेटे की मौत को लेकिर डराने और धमकाने लगा था। मौलाना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन अब आरोपी मौलाना फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिजनौर निवासी महिला सन् 2006 में अपने पति की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। अब पदोन्नति के बाद वह हेडकांस्टेबल के पद पर बागपत जनपद के एक थाने में तैनात है।

Kaala-Jaadu

यह भी देखें... बहुत भयानक हादसा: सेकेंडो में जल गया पूरा बाजार, हर तरफ अफरा-तफरी

बेटे पर साया होने की बात

बीते साल 29 जून को महिला कांस्टेबल का छोटा पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गया था। बेटे का कई महीनों तक आईसीयू में इलाज भी चला। इसी दौरान किसी ने उसके बेटे पर साया होने की बात बताई। तांत्रिक की बात सुनकर कांस्टेबल महिला घबरा गई। बेटे के इलाज के लिए वह 30 जुलाई 18 को शहर की मोमीन मस्जिद के मौलाना जुबैर के पास पहुंची थी। जहां से ही ये सिलसिला शुरू हुआ था।

मौलाना के ऊपर आरोप है कि मौलाना ने महिला को उसके बेटे के अंदर साया होने की बात बताते हुए महिला को रात के 10.30 बजे अकेला बुलाया। मौलाना ने खुद को साया का रूप बताते हुए महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म किया।

Kaala-Jaadu

इसके साथ ही आगे भी ऐसा ही करने के लिए महिला को कहा। इस तरह मौलाना ने उसे बेटे की मौत का डर दिखाते हुए करीब एक साल तक दुष्कर्म किया। मौलाना ने पीड़िता से लगभग 27 लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं।

इस मामले में एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि महिला हेड कास्टेबल के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और मौलाना पर जल्द कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

यह भी देखें... ये टैंक किलर: इससे सदमें में है पाकिस्तान, धड़ा-धड़ मरेंगे आतंकवादी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story