×

Sonbhadra News: पांच दिवसीय 622 किमी की गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की हुई शुरुआत, बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के साथ होगा समापन

Sonbhadra News: गोठानी स्थित सोन, रेणु और विजुल नदी के संगम स्थल से सोमवार को पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की शुरुआत की गई। संतों की अगुवाई में निकली यात्रा 622 किमी दूरी तय कर वाराणसी पहुंचेगी, जहां बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 17 July 2023 3:17 PM GMT
Sonbhadra News: पांच दिवसीय 622 किमी की गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की हुई शुरुआत, बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के साथ होगा समापन
X
पांच दिवसीय 622 किमी की गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की हुई शुरुआत: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: गोठानी स्थित सोन, रेणु और विजुल नदी के संगम स्थल से सोमवार को पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की शुरुआत की गई। संतों की अगुवाई में निकली यात्रा 622 किमी दूरी तय कर वाराणसी पहुंचेगी, जहां बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

पंचतत्व की रक्षा के लिए निकाली जाती है गुप्तकाशी यात्रा

यात्रा में गुप्तकाशी ट्रस्ट के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ ही भाजपा के लोग भी शामिल हुए। ट्रस्ट के संरक्षक और सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोन नदी का जल संतों को भेजकर यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद गोठानी संगम तट स्थित बाबा शोभनाथ का जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा आगे के लिए रवाना हुई ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि पवित्र श्रावण मास में पंचतत्व की रक्षा के लिए प्रकृति, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए गुप्तकाशी यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा के जरिए ऋषि-मुनियों द्वारा पूजित देवालय, भित्ति चित्र, गुफाओं, झरनों का दर्शन कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाता है। साथ ही साथ जिले के प्रमुख हिल स्टेशनों को विकास की तरफ जनमानस और शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, संबंधित स्थलों पर पर्यटन विकास की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने को लेकर प्रयास भी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

पर्यटन सुविधाओं के विकास की पहल

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रदेश में जनपद को पर्यटन क्षेत्र में अहम स्थान दिलाने में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की तरफ से आयोजित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है। आज गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के बताए पर्यटन स्थलों पर शासन की तरफ से पर्यटन सुविधाओं के विकास की पहल भी शुरू हो गई है। यात्रा में संत नागा मौनी बाबा प्रयाग दास गिरी महाराज देवानी चुआ झारखंडी महादेव, स्वामी ध्यानानंद महाराज विजयगढ़ दुर्गा मंदिर, विप्र स्वामी अनंत आचार्य महाराज कोटा पुरानी देवस्थल, राजीव लोचन आचार्य बक्सर, उदल महाराज, जनेऊ बाबा, ट्रस्ट के संपादकीय प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राजू, प्रशांत मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. रूबी गुप्ता सहित अन्य साधु-संत धर्म प्रेमी, प्रकृति प्रेमी दर्शन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story