×

रायबरेली पहुंची सोनिया-प्रियंका, पूर्व MLA के परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं। उनके साथ यूपी में कांग्रेस की झोली में रायबरेली की एक सीट जीताकर डालने वाली उनकी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में साए की तरह मौजूद हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2020 11:56 AM GMT
रायबरेली पहुंची सोनिया-प्रियंका, पूर्व MLA के परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
X

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं। उनके साथ यूपी में कांग्रेस की झोली में रायबरेली की एक सीट जीताकर डालने वाली उनकी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में साए की तरह मौजूद हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी विधायक अनुराधा मिश्रा उर्फ मोना भी मौजूद हैं।

इस बात को भांप शहर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम समाज की महिलाएं संयुक्त रूप से सीएए और एनआरसी के विरोध में गांधीगीरी पर उतर आई हैं जिससे जिले का राजनीतिक पारा गर्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से सीधे ऊंचाहार के आरखा पहुंचा जहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक को उनके पुत्र शोक के लिए अपनी संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये सरकारी कंपनी होगी बंद, यहां भी लागू होगा GST

दोनों नेताओं ने विधायक परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी के कांग्रेस परिवार उनके साथ है। यहां से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कांग्रेस का प्रशिक्षण चल रहा है। यूपी में कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए सोनिया और प्रियंका आज और कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दो बड़े नेता रायबरेली से यूपी की राजनीती को साधने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें...मौसम ने ली करवट: दिल्ली में घना कोहरा तो इन प्रदेशों में कुछ ऐसा है हाल

सनद रहे कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में बीते 20 जनवरी से कांग्रेसियों के प्रशिक्षण शिविर में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी शामिल होंगे। उधर सीआरपीएफ ने दोनो नेताओं के पहुंचने से पहले यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें...खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

आपको बता दें कि 20 जनवरी से भुएमऊ गेस्ट में कांग्रेसियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 20, 21 जनवरी को बुंदेलखंड व पूर्वांचल के पार्टी पदाधिकारियों और 23, 24 जनवरी को पक्षिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रक्षिक्षण चलेगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story