×

विधानसभा में सपा व कांग्रेस का हंगामा, एक जाति के लोगों की हत्या का लगाया आरोप

विधानसभा में आज समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सपा कार्यकर्ताओं तथा एक जाति विशेष के लोगों की हत्या किए जाने को लेकर सरकार को घेरा। इस मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वाकआउट किया, तो वहीं कांग्रेस ने सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर वेल में आकर विरोध दर्ज कराया।

Dharmendra kumar
Published on: 22 July 2019 12:29 PM GMT
विधानसभा में सपा व कांग्रेस का हंगामा, एक जाति के लोगों की हत्या का लगाया आरोप
X

लखनऊ: विधानसभा में आज समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सपा कार्यकर्ताओं तथा एक जाति विशेष के लोगों की हत्या किए जाने को लेकर सरकार को घेरा। इस मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वाकआउट किया, तो वहीं कांग्रेस ने सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर वेल में आकर विरोध दर्ज कराया। इसी बीच विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधायी कार्य निपटाते हुए सदन की कार्यवाही कल ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें...तो नौकरशाही का ये घिनौता चेहरा है सोनभद्र नरसंहार के पीछे

शून्य प्रहर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य तथा नेता प्रतिपक्ष राम गोबिन्द चौधरी ने प्रदेश में ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से सरकार बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। उनकी हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक जाति विशेष के लोगों को ही गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने सदन में ऐसे सत्रह लोगों की सूची पेश की जिनकी हत्याएं हुई हैं। नेता प्रतिपक्ष के आरोपों के जवाब में प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद से अब 15 हजार 892 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा अस्सी से ज्यादा अपराधी पुलिस कार्रवाई में मारे गए है।

यह भी पढ़ें...मुम्बई: बांद्रा की MTNL बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा लोग फंसे

संसदीय कार्यमंत्री ने इस मौके पर सपा कार्यकाल के दौरान सीओ जियाउल हक हत्यांकांड समेत प्रमुख अपराधिक घटनाओं का सिलसिलेवार गिनाया और अपनी सरकार की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार में बाहुबलियों का शासन था। खाली प्लाट हमारा है समाजवादियों का नारा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चौधरी ने चर्चा की मांग की जिसे विधानसभाध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट किया।

दूसरी ओर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सोनभद्र में धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफतारी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि किस आधार पर प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया।

यह भी पढ़ें...सोनभद्र नरसंहार: वीडियो को देख थम जाएंगी आपकी सांसे, चीख-पुकार सुन रो देंगे आप

इस पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में चर्चा हो चुकी है। इस मुद्दे पर सरकार से सफाई की मांग पर कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा प्रियंका गांधी वहां पीड़ितों के आंसू पोछने के बजाए फोटो खिंचवाने गयी थीं। इसी बीच विधानसभाध्यक्ष ने शोर शराबे और हंगामें के बीच विधायी कार्य निष्पादित करते हुए सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story