×

उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार को

भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के अवसर पर यूपी विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी दलों के अधिकतर विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। जिसमें विधायक संविधान के बारे में अपने विचार रखेंगे।

Harsh Pandey
Published on: 25 Nov 2019 3:40 PM GMT
उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार को
X

लखनऊ: भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के अवसर पर यूपी विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी दलों के अधिकतर विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। जिसमें विधायक संविधान के बारे में अपने विचार रखेंगे।

दरअसल, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आहूत सदन का विशेष पूर्वान्ह 11:00 बजे शुरू होगा। जिसके बाद समवेत दोनों सदनों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। उनके अभिभाषण के बाद दोपहर 12 बजे से संविधान दिवस पर राज्यपाल को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- सनी से ऐसा सवाल! तो इस शख्स को देना पड़ा इनको गोल-गोल जवाब

इसी के साथ संसदीय कार्यमंत्री द्वारा संविधान को अंगीकार किये जाने की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान की उद्देशिका में अंतर्निहित तत्वों एवं संवैधानिक मूल कर्तव्यों तथा संविधान के महान वास्तुकार डॉ0 बी0आर0 आम्बेडकर के सिद्धांतों पर चर्चा का प्रस्ताव रखा जायेगा। सभी दलीय नेताओं के साथ ही विधानसभा के सदस्य भी इस संविधान दिवस पर अपना विचार प्रकट करेंगे।

यह भी पढ़ें- सलमान अकेले में करते थे ये! गम था इस बात का, वजह थी ये हीरोइन

विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने सभी दलीय नेताओं से सदन को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। इस पर सभी नेताओं ने अध्यक्ष को सदन को सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से चलाने में प्रत्येक प्रकार का सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

इसके बाद दीक्षित की अध्यक्षता में एक बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी दलों के सदस्य उपस्थित हुए।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना एवं समाजवादी पार्टी के उप मुख्य सचेतक, शैलेन्द्र यादव ललई, बहुजन समाज पार्टी के नेता, लाल जी वर्मा, कांगेस पार्टी की नेता, श्रीमती आराधना मिश्रा ’’मोना’’, अपना दल (सोनेलाल) के नेता, नील रतन पटेल एवं सुहेलदेव पार्टी के नेता, ओम प्रकाश राजभर, के अलावा मंत्रियों, सिद्धार्थनाथ सिंह, रमापति शास्त्री, लक्ष्मी नारायण चैधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री, श्रीमती गुलाब देवी एवं वीरेन्द्र सिंह सिरोही, सदस्य, विधान सभा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आहूत सदन के विशेष सत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें विधान सभा अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह एवं अन्य अधिकारियों को सचिवालय एवं सभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- बहुत महंगी ये हिरोईन! सलमान और शाहरुख भी नहीं टिकते इनके आगे

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story