×

UPSC 2019 Result: लड़कियों में प्रतिभा ने किया टॉप, पूरे जिले को है गर्व

प्रतिभा ने ओवरऑल रैंकिग 3 पाई है, लेकिन उन्होंने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतिभा वर्मा सुल्तानपुर के बघराजपुर निवासी प्रधानाध्यापिका ऊषा वर्मा की बेटी हैं।

Shreya
Published on: 4 Aug 2020 11:02 AM GMT
UPSC 2019 Result: लड़कियों में प्रतिभा ने किया टॉप, पूरे जिले को है गर्व
X
UPSC Civil Services Exam 2019

सुल्तानपुर: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission- UPSC) ने आज यानी मंगलवार को सिविल सर्विस परीक्षा-2019 (Civil Services Examination-2019) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में हरियाणा के सोनीपत जिल के प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वाली प्रतिभा वर्मा हैं। प्रतिभा ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: खतरा बनी ये दवाइयां: क्रोनिक पेन में ना देने की दी गई सलाह, रहें सावधान

Pratibha Verma

प्रतिभा ने लड़कियों में हासिल किया पहला रैंक

प्रतिभा ने ओवरऑल रैंकिग 3 पाई है, लेकिन उन्होंने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतिभा वर्मा सुल्तानपुर के बघराजपुर निवासी प्रधानाध्यापिका ऊषा वर्मा की बेटी हैं। प्रतिभा वर्मा के रिजल्ट से ना केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दिखने को मिल रही है। उन्होंने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देकर अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: CM योगी के सख्त निर्देश: ज़िले में बढ़ाये जाए वेन्टिलेटर बेड्स, सेवाएँ होंगी बेहतर

कोरोना महामारी के चलते स्थगित हुए इंटरव्यू

बता दें कि UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लए 20 जुलाई से इंटरव्यू शुरू हुए थे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के चलते ये इंटरव्यू पहले स्थगित कर दिए गए थे। बाद में UPSC की तरफ से इंटरव्यू में शामिल हुए सभी अभ्यर्थ‍ियों को कई सुविधाएं दी गई थीं। UPSC में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद तीसरा पड़ाव इंटरव्यू होता है। इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 304, जनरल, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: आएंगे हजारों शवों का अंतिम संस्कार करने वाले, मिला आमंत्रण

15 दिन बाद जारी किए जाएंगे उम्मीदवारों के मार्क्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मुताबिक, सिविल सर्विस परीक्षा-2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें से 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं। वहीं 11 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: सुशांत मामले की सीबीआई जाँच की नीतीश की सिफ़ारिश को जल्द स्वीकार करेगा केंद्र

UPSC Result

यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट

प्रदीप सिंह

जतिन किशोर

प्रतिभा वर्मा

हिमांशु जैन

जयदेव सी एस

विशाखा यादव

गणेश कुमार भास्कर

अभिषेक सारफ

रवि जैन

संजिता मोहपात्रा

नूपुर गोयल

अजय जैन

रौनक अग्रवाल

अनमोल जैन

भौंसले नेहा प्रकाश

गुंजन सिंह

स्वाति शर्मा

लविश ओर्डिया

श्रेष्ठा अनुपम

नेहा बनर्जी

यह भी पढ़ें: बैंक ग्राहक सावधान: RBI ने फ्रॉड को लेकर किया आगाह, दी ये अहम जानकारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story