×

स्वतंत्र देव सिंह ने नेहरू परिवार पर कहीं ऐसी बातें जिसकी उम्मीद नहीं थी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब का बेटा दिनरात गरीबों के लिए काम कर रहा है। उसे राहुल गांधी चोर कहते हैं। सोनिया भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jan 2020 4:15 PM GMT
स्वतंत्र देव सिंह ने नेहरू परिवार पर कहीं ऐसी बातें जिसकी उम्मीद नहीं थी
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब का बेटा दिनरात गरीबों के लिए काम कर रहा है। उसे राहुल गांधी चोर कहते हैं। सोनिया भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती हैं, भारत माता का अपमान नेहरू ने यह कह कर ना किया होता कि मुझे हिन्दू ना कहो तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ की स्थापना नहीं करते। इस देश का विभाजन नेहरू ने धर्म के आधार पर किया।

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों का न्यौछावर एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के नाम पर कर दिया। इंदिरा गांधी ने करपात्री जी के आन्दोलन में 1966 में हजारों साधुओं की गोलियों से भून कर हत्या करवा दी। राजीव गांधी के समय हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ। सोनिया जी ने राम को काल्पनिक कह कर हिन्दूओं की आस्था को अपमानित किया।

स्वतंत्र देव सिंह आज विश्वेश्वरैया हाल लखनऊ में आयोजित 'युवा प्रतिनिधि संवाद' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म सभी धर्मों की जननी है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया। यह बात स्वामी विवेकानंद ने बहुत पहले शिकागो धर्म सम्मेलन में कह दी थी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर देश गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ आज विपक्षीगण हमारे ही धर्म को नीचा दिखाने पर तुले है। उनका यह सपना साकार होने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें...‘दीदी’ के गढ़ में बोले पीएम मोदी, भारत की होगी 21वीं सदी

सिंह ने कहा कि दलितों, वंचितों व शोषितों के सर पर छत, तन पर वस्त्र, घर में भोजन, बीमारी में इलाज की व्यवस्था सरकार कर रही है। साथ ही साथ बिना किसी धर्म जाति में भेद करते हुए सबको गैस, आवास, शौचालय, बिजली, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वाथ्य बीमा दे रही है। वहीं सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि 2024 तक हर घर में नल पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें...कैमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई घयाल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में कानून का राज है। सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश ने देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में एक तबके को गुमराह किया है। जबकि यह कानून देश में किसी की नागरिकता लेता नहीं है बल्कि नागरिकता देता है। योगी जी ने सभी धर्माचार्यों से बात कर तीन दिनों में पूरे प्रदेश में शान्ति स्थापित किया।

यह भी पढ़ें...PM मोदी के सामने CM ममता ने उठाया CAA-NRC का मुद्दा

उन्होंने कहा कि अब कोई देश में बम नहीं पटक रहा है। देश के दुश्मनों को बार्डर पर ही भून दिया जा रहा है। भारत संतो का देश है। शान्ति प्रिय देश है, यहां सभी धर्मों का सम्मान है। आप सभी युवा देश का भविष्य है सर पर बर्फ, सीने में आग, मुंह में शक्कर, पैरों में चक्कर, चरैवेति चरैवेति के साथ गरीब नारायण की सेवा करते हुए राष्ट्र की सेवा करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story