अब तक चमकता है जयपुर का ये 'गंगाजली कलश', खूबी पढ़ हो जाएंगे हैरान

इस अनोखे गंगाजली कलश की एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसे इंडिया से ब्रिटेन जिस पानी के जहाज से ले जाया गया था, उसे भी पहले गंगाजल से धुला गया था। 

Manali Rastogi
Published on: 6 Aug 2019 10:50 AM GMT
अब तक चमकता है जयपुर का ये गंगाजली कलश, खूबी पढ़ हो जाएंगे हैरान
X
अब तक चमकता है जयपुर का ये 'गंगाजली कलश', खूबी पढ़ हो जाएंगे हैरान

लखनऊ : भारत विश्व के प्रसिद्ध देशों में से एक है। हमारे देश की विशेषताएं इसको दुनिया के सारे देशों से बहुत अलग बनाती हैं। भारत की संस्कृति उसकी परंपराओं, भाषाओं, हस्तशिल्पों, मूल्यों, कलाओं और धर्मों आदि में दिखती है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर पागल हुआ पाकिस्तान, अब दी ये बड़ी धमकी

देशभर से लाखों लोग भारत की खूबसूरती देखने आते हैं और यहां के खाने से लेकर मनोरंजन की हर चीज़ का लुत्फ़ उठाते हैं। भारत का अपना एक अलग इतिहास है जोकि दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां हर धर्म के लोग बहुत एकता से रहते और अपनी हर परंपरा को शिद्दत से निभाते हैं।

जयपुर का ये 'शाही कलश', के लिए इमेज परिणाम

भारत में तमाम ऐसी चीज़े हैं जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। आप यहां की पिंक सिटी के नाम से मशहूर शहर यानि ‘जयपुर’ के बारे में बहुत कुछ जानते होंगें। यहां की कुछ जगह जैसे हवा महल, एम्बर फोर्ट और जयपुर सिटी पैलेस तो लोगों मे खूब फेमस है, पर इस पिंक सिटी में एक ऐसी अनोखी चीज़ है जिसके बारे मे शायद ही आपको पता होगा।

ये भी पढ़ें: J&K पुनर्गठन बिल 2019 पर समर्थन न देने से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कांग्रेस

क्या आप जानते हैं, जयपुर के सिटी पैलेस में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा चांदी का कलश। इस चांदी के कलश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा सवाई माधो सिंह की इच्छा का पालन करने के लिए साल 1894 में उनके आदेशानुसार शाही खज़ाने से तकरीबन 14000 चांदी के सिक्कों को आग में तपाकर यह कलश बनाया गया था।

जयपुर का ये 'gangajali कलश', के लिए इमेज परिणाम

इस कलश की ऊंचाई लगभग 5 फ़ीट 3 इंच है और गोलाई 14 फ़ीट 10 इंच है जबकि इस कलश का वज़न 345 किलोग्राम है। कला का बेहतरीन नमूना बन चुका ये चांदी का गंगाजली कलश दुनिया के सामने साल 1902 में आया जब ये कलश रॉयल ट्रिप पर ब्रिटेन पर ले जाया गया था।

ये भी पढ़ें: यूपी : सरकारी आवास में गोलियों से भून कर अधिवक्ता की हत्या

इस अनोखे गंगाजली कलश की एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसे इंडिया से ब्रिटेन जिस पानी के जहाज से ले जाया गया था, उसे भी पहले गंगाजल से धुला गया था। इंडियन कल्चर और आर्ट का जीता जागता और बेहद शानदार उदाहरण माना जाने वाला यह कलश सच में अजब भी हैं और गज़ब भी।

जयपुर का ये 'gangajali कलश', के लिए इमेज परिणाम

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story