×

सालों से 'लापता' हैं 1250 डॉक्टर, अब सरकार ने शुरू की तलाश

उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्थिति बदहाल होती जा रही है।एक तरफ सरकार अस्पतालों में संसाधनों की पूर्ति में लगी है लेकिन डॉक्टर ही नदारद रहें तो मरीजों की हाल खबर कौन ले..? ऐसे में सरकार ने अब ऐसे डॉक्टरों (Doctors) पर कड़ाई करने का फैसला कर लिया है। शासन ने लम्बे समय से अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किये हैं। इन डॉक्टरों को अंतिम नोटिस के बाद सरकार बर्खास्त करने की तैयारी में है।

Shivani Awasthi
Published on: 30 Dec 2019 5:07 AM GMT
सालों से लापता हैं 1250 डॉक्टर, अब सरकार ने शुरू की तलाश
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्थिति बदहाल होती जा रही है।एक तरफ सरकार अस्पतालों में संसाधनों की पूर्ति में लगी है लेकिन डॉक्टर ही नदारद रहें तो मरीजों की हाल खबर कौन ले..? ऐसे में सरकार ने अब ऐसे डॉक्टरों (Doctors) पर कड़ाई करने का फैसला कर लिया है। शासन ने लम्बे समय से अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किये हैं। इन डॉक्टरों को अंतिम नोटिस के बाद सरकार बर्खास्त करने की तैयारी में है।

दरअसल, डॉक्टर सरकारी सेवा के प्रति कम ही रुचि ले रहे हैं। ऐसे में वे ज्वाइन तो करते हैं लेकिन ड्यूटी से गायब ही रहते हैं। डॉक्टरों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की शिकायत लगातार सरकार को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी ये बड़ा तोहफा

इसी कड़ी में सरकार के आदेश के बाद ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गयी है। हैरानी की बात है कि इस सूची में 1250 से अधिक डॉक्टरों के नाम शामिल हैं तो लम्बे समय से नदारद रहे हैं। अब इन्हें सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सेवा से गायब डॉक्टरों पर लगा आरोप:

अस्पताल में ड्यूटी से गायब अधिकतर डॉक्टरों ने अपने लापता होने का जवाब तक नहीं दिया। वहीं कई ने छुट्टी की सूचना दी लेकिन काम पर नहीं लौटे। इसके अलावा कई डॉक्टरों ने बिना वेतन के अवकाश स्वीकृत कराया लेकिन लौटे ही नहीं। कुछ ऐसे डॉक्टर भी हैं जो पीजी पाठ्यक्रम के लिए गये लेकिन ड्यूटी पर वापस आये ही नहीं और कुछ डॉक्टरों ने मातृत्व अवकाश लिया लेकिन अवधि पूरी होने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

ये भी पढ़ें: होंगे माला-माल! यहां लगाईये दांव 2020 में हो जायेंगे अरबपति

पांच साल से ज्यादा समय से लापता है डॉक्टर:

लापता डॉक्टरों की सूची के मुताबिक़ करीब 450 से अधिक डॉक्टर लगभग तीन साल से ड्यूटी से लापता हैं। वहीं 230 से अधिक डॉक्टर करीब पांच साल से लापता हैं। 550 डॉक्टर ऐसे हैं जो पांच साल से अधिक समय से लापता हैं।

पहले से ही 7 हजार डॉक्टरों की कमी:

गौरतलब है कि प्रदेश में 18 हजार डॉक्टरों की जरूरत हैं, जिसमें सात हजार डॉक्टरों की पहले से ही कमी है। वहीं जिन 11 हजार डॉक्टरों की तैनाती हैं, उनमे से भी लगभग 1264 डॉक्टर ड्यूटी से लापता है। इन लापता डॉक्टरों की सूची में लगभग साढ़े ग्यारह सौ डॉक्टर लेवल वन के हैं, वहीं लेवल टू के 51, लेवल थी के 32 और लेवल फॉर के 18 डॉक्टर लापता है। वहीं लगभग साढ़े तीन सौ डॉक्टरों ने इस्तीफा भी दे दिया है।

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा! जानें मोदी-शाह और योगी के बारे में ऐसी सच्चाई

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story