×

Shahjahanpur News: गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग गर्रा नदी से जल लेने गए थे। चालक पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ रहा था। इसी बीच ट्रॉली पुल से नीचे पलट गई और यह हादसा हो गया।

Neena Jain
Published on: 15 April 2023 5:20 PM GMT (Updated on: 15 April 2023 6:23 PM GMT)
Shahjahanpur News: गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख
X
गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत: Photo- Newstrack

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। जिसमें 13 लोगों की मौता हो गई और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

बताया जा रहा है कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। घटना तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।

गर्रा नदी से जल लेने आए थे-

बताया जा रहा है कि ददरौल के सुनौरा गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। इसी दौरान ट्रॉली-ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के समय ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग

आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि 13 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

शाहजहांपुर के हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story