×

दर्दनाक हादसा! अभी-अभी पलट गई टैक्टर ट्राली, 20 से ज्यादा लोगों...

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली अनियत्रित होकर पलट गई है जिसमें एक व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई है। तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की हालत की गंभीर है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Feb 2020 11:13 AM GMT
दर्दनाक हादसा! अभी-अभी पलट गई टैक्टर ट्राली, 20 से ज्यादा लोगों...
X

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली अनियत्रित होकर पलट गई है जिसमें एक व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई है। तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की हालत की गंभीर है।

श्रद्धालु बटेश्वर में दर्शनों के लिए जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यह घटना

थाना मक्खनपुर के कुतकपुर बरियारमऊ गांव के पास की है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कई बड़े हादसे हुए हैं। इनमें एक हादसा राजस्थान में हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी, तो दूसरा मध्य प्रदेश में हुआ, जहां 3 के मरने की खबर है। तो वहीं महाराष्ट्र में 4 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें...गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, मचा हंगामा, देखें वायरल Video

दरअसल, राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के पुरबसर गांव के पास हुआ। यहां सत्संग से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी जीप एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक-जीप के बीच यह भिड़ंत इतनी भीषण थी की जीप के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें...निर्भया के दोषियों का सनकी रुप: हरकतें ऐसी की दंग रह जाएंगे आप

मध्य प्रदेश के भिंड में शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर दर्शन करने पहुंचे तीन युवकों की हादसे में मौत हो गयी। तीन युवक अपनी कार से वन खंडेश्वर मंदिर आये थे। इसी दौरान उनकी कार गौरी सरोवर में डूब गयी।

यह भी पढ़ें...सोनभद्र में मिला हजारों टन सोना, जानिए कैसे हुई खोज, इन देशों को छोड़ देगा पीछे

जानकारी के मुताबिक, हादसा आधी रात करीब ढाई बजे हुआ। जानकारी के बाद कलेक्टर और एसपी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को सरोवर से निकाला गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story