×

हत्याओं से दहला UP: रिश्तों का हुआ कत्ल, परिवार ने आपस में ही खेला मौत का खेल

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डर्रा निवासी आशीष कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र मदनलाल शर्मा की पिहानी चपरतला मार्ग पर पंक्चर जोड़ने की दुकान है।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 5:33 AM GMT
हत्याओं से दहला UP: रिश्तों का हुआ कत्ल, परिवार ने आपस में ही खेला मौत का खेल
X
जिले में रिश्तों के हुए दो कत्लों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।चौबीस घंटों में हुए दो मर्डरों ने लोगों को सोंचने पर विवश कर दिया कि आखिर किस रिस्ते पर भरोसा किया जाए।

हरदोई: जिले में रिश्तों के हुए दो कत्लों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। चौबीस घंटों में हुए दो मर्डरों ने लोगों को सोंचने पर विवश कर दिया कि आखिर किस रिस्ते पर भरोसा किया जाए। रिश्ते के कत्ल की पहली सनसनीखेज वारदात पिहानी में हुई। यहां एक सिरफिरे युवक ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता व दो भाईयों पर तलवार से हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया।

और जब परिजन इलाज को लिए जा रहे थे तो युवक ने तमंचा निकालकर अपने भाई के सर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रिश्ते के कत्ल की दूसरी घटना पचदेवरा इलाके में हुई। यहां घसा गांव में अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने ही पति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों मामलों में खुलासे के लिए जुट गई है।

युवक ने रिश्तों का किया कत्ल

Murder रिश्तों का हुआ कत्ल (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- तेजी से आ रही तबाही: धरती पर आसमानी आफत, वैज्ञानिकों में चिंता

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डर्रा निवासी आशीष कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र मदनलाल शर्मा की पिहानी चपरतला मार्ग पर पंक्चर जोड़ने की दुकान है। उसका बड़ा भाई पंकज और अनूप ट्रक ड्राइवर हैं। चार दिन पहले घरेलू विवाद के कारण अनूप की पत्नी कुसुमा लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित गांव चली गई थी। अनूप के पिता मदनलाल इस विवाद को सुलझाने के लिए नई बस्ती गए थे। लेकिन वहां विवाद और बढ़ गया।

Murder रिश्तों का हुआ कत्ल (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- मोदी को पहली बधाई: सीएम योगी बने अव्वल, सुबह 4 बजे दी शुभकामनाएं

इसी बात को लेकर अनूप और उसके पिता मदनलाल के बीच बहस हो गई इसी दौरान पंकज आ गया और उसने भी अनूप से बहस शुरू कर दी। दोनों भाइयों और पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वहां पहुंचे आशीष ने बीच बचाव की कोशिश की इसी दौरान पंकज ने गुस्से में आकर घर में रखी तलवार उठा ली और तीनों पर वार कर दिया। भाई अनूप और पिता मदनलाल घायल हो गए। लहूलुहान होने के कारण तीनों अस्पताल जाने को जैसे ही घर से निकले पंकज ने तमंचे से आशीष के सिर में गोली मार दी। आशीष को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पिहानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग के चलते, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Murder रिश्तों का हुआ कत्ल (फाइल फोटो)

दूसरी घटना में गांव घसे निवासी संतोष यादव दिल्ली में काम करते थे। उनकी पत्नी सुनीता गांव में ही घर पर रहती थी। जैसा कि लोगों ने बताया कि संतोष के परिवार के ही श्याम सिंह की सुनीता से नजदीकी थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। श्याम सिंह, सुनीता के घर पर ही रहता था। संतोष की बहन भगवंता ने बताया कि लॉकडाउन में भइया दिल्ली से लौट आए थे। शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में वह और उनकी एक और बहन रहती है। ज्यादातर संतोष उनके पास ही रहते थे। उसके भाई प्रधान के पास किसी काम से आए थे। प्रधान सुभाष और अन्य लोगों की जानकारी पर संतोष अपने घर गए तो उस समय सुनीता के पास श्याम सिंह मौजूद था।

ये भी पढ़ें- कंगना का आलीशान घर: इस खूबसूरत बंगले में रहती हैं एक्ट्रेस, यहां देखें फोटोज

घर के अंदर उनके बीच बातचीत होने लगी तो श्याम सिंह और सुनीता ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। संतोष जान बचाकर भागा लेकिन उन लोगों ने उसे छोड़ा नहीं। घर के बाहर आकर वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद श्याम सिंह व सुनीता भागे तो लोगों ने उनका पीछा किया और सुनीता को खेत के पास घेर लिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामबचन भारती ने बताया कि श्याम सिंह और सुनीता के बीच संबंध थे और उन्हीं संबंधों को लेकर दोनों ने मिलकर संतोष की हत्या कर दी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- मनोज तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story