BJP Candidate List: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट तैयार, घोषणा आज, दावेदारों की धड़कनें तेज

UP Nikay Chunav 2023 BJP Candidate List- निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज नगर पालिका
अध्यक्ष, महापौर और नगर निगम के पार्षदों की लिस्ट जारी कर सकती है। फाइनल सूची लेकर यूपी से दिल्ली पहुंचे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

Hariom Dwivedi
Published on: 15 April 2023 1:02 PM GMT (Updated on: 15 April 2023 1:15 PM GMT)
BJP Candidate List: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट तैयार, घोषणा आज, दावेदारों की धड़कनें तेज
X
भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है

UP Nikay Chunav 2023 BJP Candidate List- यूपी निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज कभी भी मेयर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर सकती है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा में नामों को लेकर गहन मंथन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में एक लिस्ट फाइनल हो गई है, दिल्ली में जिस पर मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक, पहली सूची में उन क्षेत्रों के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के नाम फाइनल कर लिए गये हैं, जहां पहले चरण में मतदान होना है। पहले चरण के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 17 अप्रैल है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। यहां उनकी आलाकमान के साथ बैठक होगी, जिसमें महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जाएगी। यूपी से भेजी गई सूची में कोई बड़ा बदलाव होगा, फिलहाल इसकी कोई संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 17 नगर निगम में महापौर और 200 नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर सभी प्रमुख जातियों और समाजों का प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है। फिलहाल, दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

सभी नगर निगमों में होंगी सीएम योगी की जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है। इस चुनाव में जीत के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी। इसके लिए महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक शामिल होंगे वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी नगर निगमों जनसभाएं करेंगे। उनका रोड शो भी होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक के साथ-साथ सरकार के मंत्री भी जातीय समीकरणों के हिसाब से क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रत्याशियों का खर्च, नामांकन, गाइडलाइन... निकाय चुनाव के बारे में जानें वो सब जो जानना चाहते हैं आप

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story