×

यूपी: 14 दिसम्बर को ऐसा क्या करने जा रही है कांग्रेस, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

यूपी कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए यूपी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Aditya Mishra
Published on: 27 Nov 2019 3:21 PM GMT
यूपी: 14 दिसम्बर को ऐसा क्या करने जा रही है कांग्रेस, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां
X

लखनऊ: यूपी कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए यूपी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी तैयारी को लेकर बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रदेश कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक में पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान और संगठन निर्माण पर चर्चा और समीक्षा की गयी।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र:अजित पवार को राहत, 9 केस बंद, कांग्रेस-शिवसेना ने कसा तंज

14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों ने अपने-अपने जिले में रैली के लिए चल रहे अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत किए। बताते चले कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आर्थिक मन्दी, बेरोजगारी और किसान विरोधी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली प्रस्तावित हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आजाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर बढ़ी है। अर्थव्यवस्था का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दैनिक जीवन-यापन के खर्च में भयानक गिरावट दर्ज हुई है। यह सब नोटबन्दी, जीएसटी के गलत क्रियान्वयन, भाजपा के कुप्रबन्धन और विनाशक आर्थिक नीतियों का नतीजा है।

उन्होने किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि भारत को किसानों का देश कहा जाता है लेकिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहा है न समय पर उसे खाद मिल रही है न पानी। जिन किसानों ने कर्ज लिया है उनको सरकार लगातार प्रताड़ित कर रही है।

ये भी पढ़ें...बगावत का दौर शुरू! क्या एमपी भी जाएगा ​कांग्रेस के हाथ से

उप्र. में बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों को लूटा जा रहा है लेकिन देश की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की जेब भरने के लिए तरह-तरह की नीतियां बनाकर उनकी मदद कर रही है।

राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं होगा। उन्होने कहा कि उप्र. से चलकर हम सभी 14 दिसम्बर को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। उन्होंने प्रदेश व जिला कमेटी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनायें।

ये भी पढ़ें...निष्कासित कांग्रेसियों ने कहा- हमारा निष्कासन पूरी तरह से असंवैधानिक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story