×

चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, 4 घायल

हमीरपुर में आज सरेशाम गोली चली है जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने के पीछे बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

Shreya
Published on: 20 Jan 2020 8:09 AM GMT
चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, 4 घायल
X
चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, 4 घायल

उत्तर प्रदेश: खबर हमीरपुर से है, जहां पर आज सरेशाम गोली चलीं, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने के पीछे बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। जिसमें बड़े कूद पड़े और गोली चलाई गई है। गोली चलाने वाला कोई और नहीं एक खाकी धारी है। जो पीलीभीत में तैनात बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रिया वर्मा पर बवाल: जानें क्या है पूरा मामला, जिसपर गरमाई MP की सियासत

सरेआम गोली चलने से हुई अफरा-तफरी

हमीरपुर जिले के मौदहा कसबे में आज सरेआम गोली चलने से यहाँ अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस हरकत में है और घटना स्थल में पहुंची हुई है। गोली चलने के बेची बच्चों के बीच हुई मामूली विवाद को वजह बताया जा रहा है। जिसमें बड़े कूद पड़े हैं। जिसमें एक पक्ष के लोग असलहा और फरसा कुल्हाड़ी लिए हुए थे। जिन्होंने दुसरे पक्ष पर फायरिंग करते हुए हमला बोला है। हमलावरों में से एक इरशाद नाम का शख्स भी बताया जा रहा है जो सिपाही है और उसकी पीलीभीत में तैनाती है। पीड़ित पक्ष ने सिपाही पर असलहे से फायर करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, जानें पूरा मामला

पुलिस आरोपी सिपाही की तलाश में

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला सहित चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया। जहाँ से प्रथम उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया है। अप पुलिस को आरोपी सिपाही इरशाद सहित उसके साथियों की तलाश है। जिसके लिए पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही है। और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लगातार चौथे दिन CAA और NRC का विरोध करती मुस्लिम महिलाएं, देखें तस्वीरें

Shreya

Shreya

Next Story