×

राजधानी में मचा हड़कंप: वीमेन पावर लाइन में बम की सूचना, तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लखनऊ के वीमन पावर लाइन 1090 मुख्यालय में बम होने की खबर मिली। जिसके बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

Shreya
Published on: 4 March 2021 10:53 AM GMT
राजधानी में मचा हड़कंप: वीमेन पावर लाइन में बम की सूचना, तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू
X
राजधानी में मचा हड़कंप: वीमेन पावर लाइन में बम की सूचना, तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू

लखनऊ: आज सुबह उत्तर प्रदेश के आगरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ताजमहल में बम रखे होने की सूचना मिली। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी। इसके बाद अब लखनऊ के वीमेन पावर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इस जानकारी के बाद आनन-फानन में पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें डॉग और बम स्क्वायड की भी मदद ली गई।

बम होने की फैलाई गई झूठी खबर

वीमेन पावर लाइन 1090 मुख्यालय में घंटों चेकिंग चलती रही, लेकिन यहां कुछ भी नहीं मिला। यानी ये खबर फर्जी निकली है। जिसके बाद अब ये झूठी खबर देने वाले की तलाश की जा रही है। मामले में लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक कॉल आई।

यह भी पढ़ें: झांसी: एकमुश्त समाधान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ पुलिस ने कही ये बात

कॉल पर सूचना दी गई कि 1090 मुख्यालय में बम है। इसके बाद तुरंत मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां डॉग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी बम बरामद नहीं हुआ। आपको बता दें कि ठीक इसी तरह आज सुबह आगरा के ताजमहल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें: लड़कों को देखकर अश्लील इशारे करती थीं ये महिला, किया ऐसा कारनामा,पहुंच गई जेल

tajmahal (फोटो- सोशल मीडिया)

ताजमहल में बम होने की झूठी सूचना

आगरा पुलिस ने बताया था कि इस बारे में जानकारी देते हुए आगरा पुलिस ने ट्वीट किया कि चार मार्च को मोबाइल नंबर 8318881301 से सूचना प्राप्त हुई कि ताजमहल के पास बम रखा है, जो कुछ देर बाद ब्लास्ट हो जायेगा। आगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीओ सदर की अगुवाई में टीम के साथ ताजमहल परिसर में चैकिंग अभियान चलाकर तलाशी ली जा रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलने के बाद सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया था और फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन यहां पर कुछ नहीं मिला। जिसके बाद ताजमहल के मार्ग वापस खोल दिए गए। वहीं, ताजमहल में बम की गलत सूचना देने वाले शख्स को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान विमल कुमार सिंह के तौर पर की गई है। बताया गया कि वो मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें: ताजमहल में बम: पर्यटकों को तुरंत निकाला बाहर, जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story