×

धरने पर बैठने को मजबूर महिला पार्षद, जलकल के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सहित जेई और अन्य कर्मचारियों पर महिला पार्षद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पार्षद सीमा शर्मा की मानें तो जलकल विभाग के दफ्तर में अधिशासी अभियंता और जेई ने उनके साथ धक्कामुकी, गाली गलौज के अलावा उनकी साड़ी भी खींची।

Newstrack
Published on: 23 Oct 2020 2:36 PM GMT
धरने पर बैठने को मजबूर महिला पार्षद, जलकल के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
X
महिला पार्षद सीमा शर्मा की मानें तो जलकल विभाग के दफ्तर में अधिशासी अभियंता और जेई ने उनके साथ धक्कामुकी, गाली गलौज के अलावा उनकी साड़ी भी खींची।

वाराणसी: एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बैठकर महिला सशक्तीकरण को लेकर लम्बे चौड़े वादे कर रहे तो उसी वक्त वाराणसी में एक महिला जनप्रतिनिधि से सरकारी मुलाजिम मर्यादा की सभी सीमायें लांघ रहे थे। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिला पार्षद से बदसलूकी का मामला सामने आया है।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सहित जेई और अन्य कर्मचारियों पर महिला पार्षद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पार्षद सीमा शर्मा की मानें तो जलकल विभाग के दफ्तर में अधिशासी अभियंता और जेई ने उनके साथ धक्कामुकी, गाली गलौज के अलावा उनकी साड़ी भी खींची।

जनसमस्यओं को लेकर धरने पर बैठी है पार्षद

नगवा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा शर्मा ने जलकल विभाग की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सीमा शर्मा का आरोप है कि नगवा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सीवर का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा था जिसकी शिकायत लगातार वो जलकल के अधिकारियों से कर रही थीं।

ये भी पढ़ें...सिद्धार्थ के साथ निक्की का बोल्ड डांस, सोशल मीडिया पर लगाई आग

सुनवाई नहीं हुई तो महिला पार्षद अपने समर्थकों के साथ जलकल विभाग के दफ्तर पहुंच आई। उनका आरोप है की जब वोबजलकल दफ्तर पहुंचीं तो अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी, जेई मनीष सिंह समेत अन्य कर्मचारियों में पहले उनसे बदसलूकी की और फिर धक्कामुक्की के बाद उनकी साड़ी भी खींची।

ये भी पढ़ें...सवारी को लेकर विवाद: चालक सहित पांच घायल, जानें पूरा मामला

धरने पर बैठी हैं महिला पार्षद

दफ्तर में जलकल अधिकारियों की दबंगई से नाराज महिला पार्षद दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर जलकल विभाग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठी है। महिला पार्षद सीमा शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने थाने पर इसकी लिखित शिकायत के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भी जानकारी दी है। वहीं जलकल विभाग के महाप्रबंधक रघुवेन्द्र कुमार बताया कि महिला पार्षद सीता शर्मा कभी दफ्तर आती ही नहीं बल्कि उनके पति अक्सर दफ्तर आते हैं और अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते हैं और धमकी देते हैं।

ये भी पढ़ें...बिहार पर बोलीं मायावती: जनता से की ये अपील, अब चुनना होगा नया विकल्प

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story