×

विकास का बड़ा राज: बुलेटप्रूफ जैकेट ने उड़ाए सबके होश, पुलिस भी है हैरान

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ ने कर दिया, लेकिन उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गयी। यह एनकाउंटर शुक्रवार...

Newstrack
Published on: 10 July 2020 2:53 PM GMT
विकास का बड़ा राज: बुलेटप्रूफ जैकेट ने उड़ाए सबके होश, पुलिस भी है हैरान
X

आशुतोष त्रिपाठी

लखनऊ: कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ ने कर दिया, लेकिन उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गयी। यह एनकाउंटर शुक्रवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच किया गया। एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि सड़क पर भैंस का एक झुण्ड अचानक आ जाने से गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, गैंगस्टर विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया, जिसपर एसटीएफ की टीम की तरफ से हुई फायरिंग में वो बुरी तरह घायल हो गया, जिसमें बाद में उसकी मौत हो गयी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कटिंग ने यूपी एसटीएफ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार जज या जल्लाद? विकास दुबे एनकाउंटर पर सांसद ने उठाए ये सवाल

विकास दुबे को पहनाई थी बुलेट प्रूफ जैकेट

उज्जैन पुलिस ने जब गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को सुपुर्द किया उस समय उज्जैन पुलिस ने उसे बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई थी, जिसकी उन्होंने खुद वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनायी थी। ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कटिंग में लिखा है। विकास दुबे का एनकाउंटर किसी के भी गले के नीचे नहीं उतर रहा है, रवानगी के समय विकास दुबे को सफारी गाड़ी में बैठाया गया था लेकिन जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है वो महिंद्रा की गाड़ी है। ऐसे में सवाल से उठता है कि विकास दुबे की गाड़ी में अदला बदली कब हुई।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस से शहीद के परिजनों ने बनाई दूरी, इस विभाग में नौकरी की जताई इच्छा

प्रशांत कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

एडीजी कानून व्यवस्था ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने विस्तार से एनकाउंटर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस दौरान गाड़ी में सवार विकास दुबे और पुलिसकर्मी घायल हो गए। तभी विकास दुबे घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान विकास दुबे घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: विकास दुबे एंकाउंटर: मार गिराने पर सैंड आर्टिस्ट का सैल्यूट, हर कोई देखता रह गया

Newstrack

Newstrack

Next Story