×

उज्जैन से पुराना नाता है विकास दुबे का, इस काम के लिए जाता था हर साल

उनकी मां सरला देवी भी विकास की इस महाकाल भक्ति के संबंध में जानती थी। विकास की गिरफ्तारी के बाद सरला देवी ने कहा कि विकास को महाकाल ने बचाया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में विकास की ससुराल है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 10:22 AM GMT
उज्जैन से पुराना नाता है विकास दुबे का, इस काम के लिए जाता था हर साल
X

लखनऊ। कानपुर के बिकरु गांव में 08 पुलिसवालों की हत्या करने वाला पांच लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध के दांव-पेंच में माहिर विकास बहुत ही धार्मिक भी था। उसका मानना था कि देवी दुर्गा और महाकाल का आर्शीवाद उसे प्राप्त है और कोई उसे मार नहीं सकता। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन दो घंटे पूजा अवश्य करता था। इसके साथ ही मां दुर्गा और महाकाल का बहुत ही बड़ा भक्त था। सावन के महीने में वह हर सोमवार को महादेव के मंदिर जाकर जल अभिषेक भी करता था।

कुंभ पर महामारी की छायाः सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा पहली बार

विकास को महाकाल ने बचाया

उनकी मां सरला देवी भी विकास की इस महाकाल भक्ति के संबंध में जानती थी। विकास की गिरफ्तारी के बाद सरला देवी ने कहा कि विकास को महाकाल ने बचाया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में विकास की ससुराल है। वह हर साल महाकाल के दरबार में जाता था, जहां वह श्रृंगार कराता था। महाकाल ने ही उसे बचाया है। कहा जा रहा है इतने जघन्य हत्याकांड के बाद विकास महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा क्योंकि उसे विश्वास था कि महाकाल के दर्शन से अकाल मृत्यु नहीं होती। महाकाल मंदिर पहुंच कर उसने वहां दर्शन के लिए पर्ची कटाई और फिर महाकाल के दर्शन किए।

अब गाजीपुर में मिली यूपी पुलिस को चुनौती, दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मार दी गोली

2001 की घटना

बताया जाता है कि इससे पहले वर्ष 2001 में भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या के बाद विकास जेल चला गया था। जेल से छूटने के बाद वह बहुत ज्यादा डर गया था। उसे डर था कि उसके दुश्मन उसे मार देंगे। विकास शोभन सरकार का भी बड़ा भक्त था और अपने इस डर को उसने शोभन सरकार से बताया और उन्ही के कहने पर हाथ के अंदर आपरेशन करवा कर दुर्गा कवच डलवाया था। इसके बाद से वह और दुस्साहसी हो गया। विकास ने अपने गांव वाले घर के बाहर लान में भी एक छोटा सा मंदिर बनवा रखा है, जहां वह नित्य पूजा-पाठ करता था।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

डायल करें 181 जो है 24 घण्टे टोल फ्रीः एक्टिव करें बाल विवाह रिपोर्टिंग तंत्र

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story