×

उज्जैन से गिरफ्तार विकास का अब ये होगा नया ठिकाना, चार्टर्ड प्लेन से लाया जाएगा

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 9:18 AM GMT
उज्जैन से गिरफ्तार विकास का अब ये होगा नया ठिकाना, चार्टर्ड प्लेन से लाया जाएगा
X

सतना: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास के बारें में बताया तब जाकर उसकी गिरफ्तारी हो पाई। इस पूरे घटनाक्रम का ताजा अपडेट ये है की मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं करेगी।

बल्कि एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी। सूत्रों से पता चला है कि यूपी एसटीएफ के अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंचेंगे और विकास दुबे को अपने साथ लेकर आएंगे।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोलीं कांग्रेस-ये सब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कराया है

मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर रवाना किया जाएगा। वहीं उसकी इस दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण (COVID-19 Test) भी किया जाएगा।

इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? पुलिस पूरा खुलासा करने की तैयारी में है।

मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर…विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

ऐसे पकड़ा गया विकास

अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक एक फूल बेचने वाले के सूचना पर विकास दुबे को गिरफ्त किया जा सका। मास्क उतरने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की थी।

फूल वाले को विकास दुबे की शक्ल पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे के बारे में बताया। प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर में आयाऔर यहां उन्होंने विकास दुबे को अरेस्ट कर लिया।

विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया। खुद को फंसता देख विकास दुबे ने अपने बारे में पुलिस को बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह कानपुर वाला विकास दुबे है।

आठ पुलिस वालों की हत्या से लेकर विकास दुबे की गिरफ्तारी तक, जानें पूरा घटनाक्रम

Newstrack

Newstrack

Next Story