×

यूपी में अलर्ट जारी: 3 घंटे में 10 जिले होगें झमाझम, बदल जाएगा मौसम

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश हुई। हालांकि इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली क्योंकि प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Jun 2020 11:26 AM GMT
यूपी में अलर्ट जारी: 3 घंटे में 10 जिले होगें झमाझम, बदल जाएगा मौसम
X

लखनऊ। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग तमाम जिलों में आंधी-बारिश हुई। हालांकि इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली क्योंकि प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लखनऊ की ताजा जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटे में आगरा और बुंदेलखंड के कई जिलों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गर्मी से थोड़ी सी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें... कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: सरकार की इस योजना से मिलेगी राहत, तुरंत चेक करें

तीन घंटे में धूल भरी आंधी

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यूपी के अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के कई जिलों में अगले तीन घंटे में धूल भरी आंधी चल सकती है और बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही इससे पहले मौसम विभाग ने आज सुबह लखनऊ के आसपास के जिले और तराई के कुछ जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया था, हालांकि वो सही भी रहा।

इसमें मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर में आंधी-बारिश की संभावना जतायी थी। जिसमें लखनऊ में तो हल्की बारिश हुई भी लेकिन इससे उतनी ही ज्यादा उमस भी बढ़ गई।

ये भी पढ़ें... फेमस बाबा की मौत: भक्तों की झोली में डाला कोरोना, सभी निकले पॉजिटिव

तप-तपाती धूप

आपको बता दें कि इन दिनों तेज़ गर्मी से तो नहीं लेकिन उमस से लोगों बेहद परेशान है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म शहर आगरा रहा। यहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही प्रयागराज में भी सूरज की तप-तपाती धूप परेशानी खड़ी करने वाली रही हैं। प्रयागराज का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...तबाही का भयानक मंजर: बाढ़ ने मचाई त्राही-त्राही, खतरे में लाखों लोग

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story