×

तबाही का भयानक मंजर: बाढ़ ने मचाई त्राही-त्राही, खतरे में लाखों लोग

दुनियाभर में एक तरफ लोग कोरोना वायरस महामारी की वजह हर तरह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं और अब चीन में एक नई तबाही आ गई है। पहले ही कोरोना से लाखों जाने चली गई और आई प्राकृतिक आपदा ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Jun 2020 6:11 AM GMT
तबाही का भयानक मंजर: बाढ़ ने मचाई त्राही-त्राही, खतरे में लाखों लोग
X

नई दिल्ली। दुनियाभर में एक तरफ लोग कोरोना वायरस महामारी की वजह हर तरह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं और अब चीन में एक नई तबाही आ गई है। पहले ही कोरोना से लाखों जाने चली गई और आई प्राकृतिक आपदा ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है। भयंकर बाढ़, तूफान, जबरदस्त बारिश और मिट्टा धसने से दक्षिणी चीन से लाखों लोगों को दूसरी सुरक्षित जगह ले जाना पड़ रहा है। बाढ़ से हजारों घर डूब गए, जिससे लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें... बर्थडे स्पेशल: लालू सत्ता से आउट मगर सियासत से नहीं, विरोधी भी नहीं कर पाते खारिज

2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

इस बारे में चीन की सरकार ने कहा कि दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ से एक दर्जन से अधिक लोगों मारे गए हैं। वहीं लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है।

इसके साथ ही चीन की इमरजेंसी सर्विसेज ने कहा कि हमने इस बाढ़ बचने के लिए 2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ये सभी लोग डूब क्षेत्र में रहते थे। अब बाढ़ के इन हालातों में ये सभी लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं।

चीन के गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने की वजह से गिर गए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 550 मिलियन यूएस डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें...बर्थडे स्पेशल: लालू सत्ता से आउट मगर सियासत से नहीं, विरोधी भी नहीं कर पाते खारिज

110 नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर

साथ ही गुआंगसी के दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ विशेष रूप से अधिक खतरनाक रही। यहां 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। कई लोग लापता हैं उनका कुछ पता नहीं है। हुनान प्रांत के उत्तर में 7 मारे गए हैं और यहां भी कई लोग लापता हैं।

बीते एक हफ्ते से दक्षिण चीन के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है। चीन के 8 राज्यों की 110 नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ चुका है। जिससे बाढ़ आ गई।

बता दें, चीन में बाढ़ सामान्यत् निचले इलाकों में भारी नुकसान का कारण बनती है। सबसे ज्यादा इस इलाके की यांग्तजी और पर्ल नदी में तबाही आती है। यहां यांग्तजी नदी के ऊपर बने थ्री गोर्ज बांध से पानी को रोकने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें...गोवा से ये खास मशीनें लेकर आया CM योगी का विमान, कोरोना से जंग होगी और तेज

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story