×

योगी सरकार का बड़ा कदम, औद्योगिक क्षेत्र में अब महलाओं को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार का प्रयास तभी सफल होगा, जब महिलाएं स्वयं जागरूक होंगी।

Newstrack
Published on: 23 Oct 2020 3:09 PM GMT
योगी सरकार का बड़ा कदम, औद्योगिक क्षेत्र में अब महलाओं को मिलेगा बढ़ावा
X
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा।

लखनऊ: महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में आगे लाने के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम 180 दिन तक 24 विभागों द्वारा सभी 75 जिलों में चलाया जायेगा। मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य के 822 ब्लाक, 59 हजार पंचायतों, 630 शहरी निकायों और 1535 थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि गांव से लेकर शहर तक महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में उन्हें जागरूक किया जाएगा। औद्योगिक विभाग द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों के सहयोग से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।

''प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा''

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार का प्रयास तभी सफल होगा, जब महिलाएं स्वयं जागरूक होंगी। इसके लिए महिलाओं को अपने अंदर विश्वास की भावना को जागृत करनी होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की जितनी अधिक भागीदारी होगी, उतनी तेजी से प्रदेश आर्थिक प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा।

''महिलाओं की सुरक्षा के नये दौर की शुरूआत''

महाना ने मिशन शक्ति के तहत भारी उद्योगों, काॅरपोरेट प्रतिष्ठानों एवं व्यापारिक संस्थाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम सरकार और महिलाओं के बीच सीधे संवाद स्थापित करने की अनूठी पहल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के नये दौर की शुरूआत हुई है। उद्योग क्षेत्र में भी महिलाओं की सहभागिता बराबर से सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि उद्यमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें...यहां RBI की गाइडलाइन नहीं मानते बैंक, सिक्के लेने से कर रहे इंकार

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्राविधान किये गये हैं। महिलाओं के सम्मान को कायम रखने के लिए कार्यस्थल पर पालनागृह बनाये जाय, ताकि बच्चों की भी अच्छी तरह देख-भाल हो सके। उन्होंने इसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता भी सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने कहा कि विश्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही है। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पर खासतौर से फोकस किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...धरने पर बैठने को मजबूर महिला पार्षद, जलकल के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

आलोक टण्डन ने कहा कि इसके साथ ही उन्हें हेल्प लाइन संख्या 112, 1090, 102, 108 एंव 181 के बारे में भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और कानूनी अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया जायेगा। कारपोरेट हाउस, एस0एम0ई0 एसोसिएशन एवं व्यावसायिक संस्थानों के माध्यम कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता और महिला कर्मचारी की सुरक्षा का भी अभियान चलाया जायेगा।

ये भी पढ़ें...सवारी को लेकर विवाद: चालक सहित पांच घायल, जानें पूरा मामला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story