×

भिखारियों में अंबानी ये 10 लोग, करोड़ों-अरबों के मालिक हैं सब

भिखारी जिन्हें सड़के पर देखकर लोग कुछ पैसे थमा देते है, कुछ लोग खाना खिला देते हैं तो वहीं कुछ लोग नजर फिरा कर चलते भी बनते हैं। जिन भिखारियों पर को लोग हीन-भावना से देखते हैं क्या आपने सोचा है कि वे करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक भी हो सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2019 11:06 AM GMT
भिखारियों में अंबानी ये 10 लोग, करोड़ों-अरबों के मालिक हैं सब
X
भिखारियों में अंबानी ये 10 लोग, करोड़ों-अरबों के मालिक हैं सब

नई दिल्ली : भिखारी जिन्हें सड़के पर देखकर लोग कुछ पैसे थमा देते है, कुछ लोग खाना खिला देते हैं तो वहीं कुछ लोग नजर फिरा कर चलते भी बनते हैं। जिन भिखारियों पर को लोग हीन-भावना से देखते हैं क्या आपने सोचा है कि वे करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक भी हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया के ऐसे भिखारियों के बारे में जो हैं तो भिखारी मगर किसी करोड़पति से कम नहीं हैं।

यह भी देखें... कानपुर: लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

ये हैं दुनिया के 10 अमीर भिखारी

1. कृष्ण कुमार गीते : भीख मांगने वाले कृष्ण कुमार गीते मुंबई के सीपी टैंक के पास भीख मांगते हैं। इनकी हर दिन की कमाई करीब 1500 रुपए हैं। इस कमाई से उन्होंने नालासोपारा में एक फ्लैट भी खरीदा है।

कृष्ण कुमार गीते कृष्ण कुमार गीते

2. भरत जैन : भरत जैन मुंबई में भीख मांगते हैं। इनकी आमदनी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज उनके पास 70 लाख के दो घर हैं। जो ‌वन बेडरूम फ्लैट हैं। भीख मांगकर वो हर महीने 75 हजार तक आराम से कमा लेते हैं।

3. टेड विलियम्स : टेड विलियम्स अमरीका में भीख मांगते वाले बहुत गरीब भिखारी थे। उन्होंने अपना पेट भरने के लिए ओहिओ में भीख मांगना शुरू किया। उन्हें संगीत से बेहद लगाव था। आज उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिससे वे काफी पैसे कमा लेते हैं।

यह भी देेखें... क्रिकेटर के घर में भीषण आग, घर पर पत्नी और बचे मौजूद थे

टेड विलियम्स टेड विलियम्स

4. साइमन राइट : एक समय था जब अमरीकी पुलिस ने साइमन राइट के भीख मांगने पर बैन लगा दिया था। लेकिन उन्होंने भीख मांगना जारी रखा और आज के समय में वे अपने इलाके में सबसे अमीर भिखारी हैं।

5. लक्ष्मी दास : लक्ष्मी दास ने 1964 में कोलकाता में भीख मांगना शुरू किया तब वह सिर्फ 16 साल की थी। लक्ष्मी ने अपना पूरा जीवन भीख मांगकर गुजारा किया और पैसों की बड़ी बचत की।

6. रोंगफेंग : चीन के रोंगफेंग भी बेहद गरीब थे। वे चीन की सड़कों पर भीख मांगकर गुज़ारा करते थे। एक महिला ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें हर रोज़ खाना मुहैया कराया और कुछ पैसे भी दिए। उन पैसों से रोंगफेंग ने बिज़नेस शुरू किया और आज एक अच्छी ज़िंदगी जी रहे हैं।

यह भी देखें... मोहर्रम की तैयारियों को लेकर अलम व ताजिया तैयार करते कारीगर

Beggar

यह भी देेखें... RIP Arun Jaitley: नहीं पूरा हो पाया ये सपना, पूरे देश शोक में डूबा

7. संभाजी काले : मुंबई में संभाजी काले अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगते हैं। हर दिन की ये हज़ार से ज़्यादा रुपए कमा लेते हैं। आज अलावा विरार में एक फ्लैट, दो घर, जमीन और बैंक में कई लाख रुपए ये जमा कर चुके हैं।

8. ईशा : सऊदी अरब में हुए एक शोध में पाया गया था कि ईशा नाम की 100 वर्षीय महिला ने भीख मांगकर कई अरब पैसे जमा किए थे। हालांकि अब उसकी मृत्यु हो गई है।

यह भी देेखें... दुखद! आखिरी समय अरुण जेटली ने इन लोगों को किया याद

9. कोरी : जीवन में मेहनत का सबक लेना हो तो न्यू यॉर्क के कोरी से लेना चाहिए। वे भीख मांगकर मिलने वाले पैसों से न्यूजपेपर खरीदते थे और उन्हें बेचकर पैसे कमाते हैं।

10. सर्वतिया देवी : पटना की सर्वतिया देवी के पास भी करोड़ों की संपत्‍ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वो देश की महिला भिखारियों में टॉप पर हैं। आज वह हर साल करीब 35000 रुपए से ऊपर की बीमा किस्‍त भरती हैं। वो पटना के अशोक सिनेमा घर के पीछे एक अपार्टमेंट में रहती हैं।

सर्वतिया देवी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story