×

37 साल की लड़की पर आया 103 साल के बुजुर्ग का दिल, रचाई शादी

वो कहते हैं न कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इंडोनेशिया में 103 साल के एक बुजुर्ग अपने से करीब 66 साल छोटी महिला से शादी रचाकर अचानक सुर्खियों में आ गए।

Aradhya Tripathi
Published on: 7 March 2020 1:32 PM GMT
37 साल की लड़की पर आया 103 साल के बुजुर्ग का दिल, रचाई शादी
X

वो कहते हैं न कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। और वैसे भी जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है। अब इंडोनेशिया से एक ऐसी ही शादी की खबर सामने आ रही है जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। इंडोनेशिया में 103 साल के एक बुजुर्ग अपने से करीब 66 साल छोटी महिला से शादी रचाकर अचानक सुर्खियों में आ गए।

इंडोनेशिया के 103 साल के पुआंग कट्टे ने 37 साल की इंडो अलंग के साथ विवाह किया है। फेसबुक और ट्विटर पर शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इस अरेंज मैरिज के खिलाफ आवाज उठाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल शादी

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुआंग एक डच कर्नल हैं। जिन्होंने 1945–1949 की जंग लड़ी थी। बुजुर्ग से शादी करने वाली महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें पुआंग की सही उम्र के बारे में नहीं पता है।

लेकिन यकीनन वो 100 साल से ज्यादा हैं। शादी के बाद एक न्यूज चैनल ने दंपति की सही उम्र का खुलासा किया है। दूल्हा और दुल्हन की उम्र में सही अंतर जानने के बाद अब पूरे एशिया में लोग हैरान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CAA पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, UNHRC का पुराना रिकॉर्ड देखने की ज़रूरत

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुआंग ने लड़की वालों को जो दहेज दिया है, उसे लेकर भी चर्चा हो रही है। पुआंग ने लड़की वालों को बेहद मामूली सी रकम देकर ये शादी रचाई है।

महज 25,000 रुपये के दहेज में की शादी

लोकल मीडिया ने इस शादी के पीछे दहेज प्रथा को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुआंग ने लड़की वालों को दहेज में करीब 25,000 रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर ये शादी रचाई है।

फिलहाल शादी करने के बाद दोनों साउथ सुलावेसी में पुआंग के निवास स्थान पर एक साथ रह रहे हैं। उम्र के फासले को मात देने वाली कई ऐसी कहानियां सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- चम्बा में कार खाई में गिरी, दो की मौत

ऑडिटी सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में भी 76 साल की एक बुजुर्ग महिला ने 16 साल वर्षीय लड़के के साथ शादी की थी।

पहले भी सामने आ चुकीं हैं ऐसी शादियां

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में भी एक ऐसा ही किस्सा सामने आया था। जब जिम्बाब्वे के एक 70 वर्षीय पीएफ मिनिस्टर केन मथेमा ने 23 साल की बथाबेत्सो नारे के साथ शादी की थी।

इससे पहले मथेमा ने एक 20 साल की लड़की से शादी करने के लिए अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया था। उन्होंने दूसरी शादी साल 2009 में की थी। इसके बाद बथाबेत्सो से शादी रचाने के लिए उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को भी छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, देश छोड़कर भागे इस घोटालेबाज को लाया गया भारत

दोनों की मुलाकात साल 2014 में बुलवायो में हुई थी।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story