×

पकड़ा गया दुनिया का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पास से मिला 13 टन सोना, 2 लाख करोड़

आपने अभी तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के बारे में नहीं सुना होगा। अगर आप इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। इस भ्रष्ट अधिकारी के पास से साढ़े 13 टन सोना और बैंक में 2 लाख 62 हजार करोड़ रुपये कैश मिला है।

Dharmendra kumar
Published on: 3 July 2023 9:55 AM GMT
पकड़ा गया दुनिया का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पास से मिला 13 टन सोना,  2 लाख करोड़
X

नई दिल्ली: आपने अभी तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के बारे में नहीं सुना होगा। अगर आप इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। इस भ्रष्ट अधिकारी के पास से साढ़े 13 टन सोना और बैंक में 2 लाख 62 हजार करोड़ रुपये कैश मिला है। यह भ्रष्टाचार का मामला चीन का है। यह एक पॉवरफुल कम्युनिस्ट अधिकारी पर है। इसके ऊपर आरोप है कि इसने घूस में सोना लिया था।

यह भी पढ़ें...UK कोर्ट ने दिया पाकिस्तान को तगड़ा झटका, भारत को देगा 306 करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करप्शन इंस्पेक्टर ने इसी महीने 'झांग की' नाम के अधिकारी के घर छापा मारा था जिस दौरान कई संदिग्ध चीजें बरामद की गईं। छापे से जुड़ा वीडियो चीन में बैन कर दिया गया है।

संदिग्ध चीनी अधिकारी झांग 58 साल का है। वे हैनान प्रोविन्स में शीर्ष पद पर रह चुका। उन्हें पद से हटा दिया गया है। यह भी माना जा रहा है कि उन्होंने कई लग्जरी विला भी घूस के तौर पर लिए।

यह भी पढ़ें...गांधी की 150वीं जयंती: ODF मुक्त हुआ भारत, PM मोदी ने बापू को ऐसे किया याद

अगर झांग पर लगाया गया आरोप सही साबित होता है तो वे चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा से भी अधिक धन रखने वाले व्यक्ति के तौर पर जाने जाएंगे। इस वक्त झांग को अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है और जांच चल रही है।

हैनान की राजधानी हैकोऊ के कम्यूनिस्ट पार्टी कमेटी में झांग सेक्रेटरी रहे हैं। उनके पास शहर के मेयर के बराबर अधिकार थे। इसके अलावा वे हैनान प्रोविन्स की स्टैंडिंग कमेटी के भी सदस्य रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story