×

8 साल के बच्चे की 61 की दादी से शादी, वजह आपको सोचने पर कर देगी मजबूर

आपने भारत में अंधविश्वास से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी अंधविश्वास बुरी तरह से फैला हुआ है।

Shreya
Published on: 28 Feb 2020 11:36 AM GMT
8 साल के बच्चे की 61 की दादी से शादी, वजह आपको सोचने पर कर देगी मजबूर
X
8 साल के बच्चे की 61 की दादी से शादी, वजह आपको सोचने पर कर देगी मजबूर

लखनऊ: आपने भारत में अंधविश्वास से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। लोग अंधविश्वास के चलते बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठा लेते हैं। लेकिन न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी अंधविश्वास बुरी तरह से फैला हुआ है। अंधविश्वास से जुड़ी एक घटना साउथ अफ्रीका से सामने आई है। जहां एक 8 साल के बच्चे ने एक 61 साल की 5 बच्चों की मां के साथ शादी कर ली। जी हां, पढ़ने में ये खबर आपको भले ही अटपटा लगे, लेकिन ये सच है और आपको इसके पीछे की वजह हैरान कर देगी।

शादी करने के पीछे ये है वजह

पूरा मामला साउथ अफ्रीका से है, यहां पर सनेल मसिलैला नाम के एक 8 साल के बच्चे ने 61 साल की हेलन शबंगु नाम की महिला से शादी कर ली। महिला ने भी ये शादी अपनी खुशी से की है, जबकि वो बच्चा उसके बच्चे के बच्चे की उम्र के बराबर है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे ने ऐसा अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए किया है। हालांकि ये शादी प्रतीकात्मक बताई जा रही है। शादी के बाद बच्चा और महिला दोनों पहले की ही तरह अपने जीवन में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बदलेगा गाजीपुर का नाम: कहलायेगा ये, सरकार कर सकती है जल्द एलान

परिवार को कुछ बुरा होने का था डर

इस बारे में सनेल (बच्चे) ने बताया कि उनके मर चुके पूर्वजों ने ये शादी करने के लिए कहा था और उन्हें इस बात का डर था कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनके परिवार के साथ कुछ बुरा घटित हो सकता है। उनका मानना था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पूर्वजों की आत्मा उनसे नाराज हो सकती है और कुछ भी गलत कर सकती है। इसलिए उन्होंने बिना सोचे-समझे ये शादी कर ली।

ईसाई रीति-रिवाज से रचाई शादी

इस शादी में करीब 100 लोग मौजूद थे। इस दौरान दोनों ने ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई। वहां पर सभी के लिए यह शादी चर्चा का विषय बनी रही। सभी इस शादी को देश काफी हैरान थे। परिवार के मुताबिक यह शादी केवल एक प्रथा थी।

यह भी पढ़ें: कभी दर-दर भटक रहा था ताहिर हुसैन, आज ऐसे जला दी दिल्ली

ऐसा फैमिली में पहली बार हुआ है- बच्चे की मां

बच्चे की मां (46 वर्षीय) ने बताया कि ऐसा फैमिली में पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस शादी से हमने अपने पूर्वजों को खुश किया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा ऐसा नहीं करता तो हमारे परिवार के साथ कोई भी बुरी घटना घटित हो सकती थी। सनेल इस शादी को लेकर बहुत खुश था।

महिला का पति भी शादी से संतुष्ट

वहीं दूसरी ओर सनेल से शादी रचाने वाली महिला ने भी इस अजीबोगरीब शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वो इस शादी से खुश हैं और इसके लिए किए गए व्यवस्था से भी वो काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनके बच्चों की उम्र करीब 27 से 37 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये शादी केवल प्रथा के लिए की। वहीं हेलन के पति ने कहा कि वो और उनके बच्चे इस प्रथा से काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: गांधीजी के बंदरों का नाम: जानें कहां से आए थे ये, जानकारी आपको कर देगी हैरान

Shreya

Shreya

Next Story