×

सेना का बड़ा अभियान, बिछा दी आतंकियों की लाशें ही लाशें, 22 जिहादी ढेर

अफगानिस्तान में सेना ने 22 तालिबानी आतंकियों को ढेर दिया है और चार घायल हुए। सेना ने गजनी प्रांत में अभियान चलाया था जिसमें ये आतंकी मारे गए। अफगानिस्तानी राष्ट्रीय सेना के 203वीं टंडर बटालियन ने बताया कि सेना के अभियान में 22 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 21 July 2023 7:52 AM GMT
सेना का बड़ा अभियान, बिछा दी आतंकियों की लाशें ही लाशें, 22 जिहादी ढेर
X

काबुल: अफगानिस्तान में सेना ने 22 तालिबानी आतंकियों को ढेर दिया है और चार घायल हुए। सेना ने गजनी प्रांत में अभियान चलाया था जिसमें ये आतंकी मारे गए। अफगानिस्तानी राष्ट्रीय सेना के 203वीं टंडर बटालियन ने बताया कि सेना के अभियान में 22 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें…केंद्र ने गांधी परिवार के SPG नियमों को किया सख्त, तोड़ा तो रद्द होगी सुरक्षा

बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी समूह तालिबान के कम से 25 आतंकवादी मारे गये थे।

यह भी पढ़ें…ऐसे हुआ खुलासा! रची गई थी सुखबीर सिंह बादल की हत्या की साजिश

प्रांत के गवर्नर अब्दुल गफूर मलिकजई ने रविवार को यह जानकारी दी थी। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शनिवार को कहा था कि तालिबान के साथ बातचीत विफल होने के बाद आतंकवादी समूह के खिलाफ अमेरिकी सेना के हमले बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें…दशहरा स्पेशल: भगवान राम के लिए रावण ने किया था यज्ञ, जानिए क्यों

इसके बावजूद आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के जलालाबाद में धमाका किया है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर सेना की गाड़ी थी। विस्फोटक एक रिक्शे पर रख कर गंतव्य तक ले जाया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story