×

लाखों भारतीयों को तोहफा: राष्ट्रपति कर सकते है ये काम, मिलेगा ये फायदा

जो बाइडन करीब 11 लाख गैर दस्ताैवेजी अप्रवासियों को अमेरिकी नागरकिता का रास्ताड भी आसान कर सकते हैं। जिनमें लगभग 5 लाख भारतीय हैं।

Newstrack
Published on: 8 Nov 2020 7:59 AM GMT
लाखों भारतीयों को तोहफा: राष्ट्रपति कर सकते है ये काम, मिलेगा ये फायदा
X
लाखों भारतीयों को तोहफा: राष्ट्रपति कर सकते है ये काम, मिलेगा ये फायदा (Photo by social media)

नई दिल्ली: अमेरिका के जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रनपति चुनाव 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक जीत अपने नाम करा चुके हैं। भारी वोटों के साथ उन्हों ने डोनाल्ड ट्रंप हरा दिया है। जिसके बाद जो ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि, ''वह वादा करते हैं कि वह तोड़ने या बांटने वाले राष्ट्र पति नहीं, बल्कि एकजुट करने वाले राष्ट्रकपति बनेंगे।''

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड में तबाही: दिग्गजों के घर पहुंची पूरी फोर्स, ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू

जिनमें लगभग 5 लाख भारतीय हैं

तो ऐसे में ये कयास लगाए जा रहा हैं कि जो बाइडन अमेरिकी में अप्रवासियों की समस्या‍ओं का भी समाधान करने के लिए कुछ खास कदम उठा सकते हैं। ये भी आशा लगाई जा रही है कि, जो बाइडन करीब 11 लाख गैर दस्ताैवेजी अप्रवासियों को अमेरिकी नागरकिता का रास्ताड भी आसान कर सकते हैं। जिनमें लगभग 5 लाख भारतीय हैं।

परिवारों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा

जो के चुनावी अभियान के दस्ताावेज में कहा गया है, 'बाइडन तुरंत कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के साथ काम करना शुरू कर देंगे ताकि आव्रजन सुधार संबंधी कानून पारित किया जा सके, जो हमारी प्रणाली को आधुनिक बनाता है, जिसमें लगभग 11 लाख गैर दस्ताेवेजी अप्रवासियों के लिए नागरिकता का रोडमैप प्रदान करके परिवारों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इनमें भारत के 500,000 से अधिक अप्रवासी शामिल हैं।'

ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि ''बाइडन प्रशासन परिवार आधारित आव्रजन प्रणाली का समर्थन करेगा और अमेरिका के आव्रजन प्रणाली के मूल सिद्धांत के रूप में परिवार के एकीकरण को संरक्षित करेगा। इसमें परिवार वीजा बैकलॉग को कम करना भी शामिल हैं। इसके साथ ही बाइडन का नया प्रशासन अमेरिका में हर साल आने वाले शरणार्थियों की तय न्यूैनतम संख्या 95000 पर भी कांग्रेस के साथ काम करेगा।'' ये भी कहा जा रहा है कि ''बाइडन की ओर से यह संख्यान 1।25 लाख भी करने की योजना पर काम करेंगे। जिससे अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ताय साफ हो जाएगा।''

बाइडेन अभियान द्वारा जारी दस्तावेज में ये कहा गया

बाइडेन अभियान द्वारा जारी दस्तावेज में कहा गया है, 'उच्च कौशल के अस्थायी वीजा का इस्तेमाल पहले से अमेरिका में विभिन्न पदों पर काम करने के लिए मौजूद पेशेवरों की नियुक्ति को हतोत्साहित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें:PM मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात, रो-पैक्स सेवा का किया शुभारंभ

उच्च कौशल वीजा की सीमा भी बढ़ा सकते हैं

जो बाइडन एच-1बी के साथ-साथ अन्य उच्च कौशल वीजा की सीमा भी बढ़ा सकते हैं। जो विभिन्न देशों के लिए रोजगार आधारित वीजा के कोटा को खत्म कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों स्टेप से हजारों भारतीय पेशेवरों को फायदा होगा। आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कुछ आव्रजन नीतियों से भारतीय पेशेवर पर काफी बुरा असर पड़ा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story