×

बेजोस आज है दुनिया के नंबर वन अमीर, किताब बेचने से शुरू किया था करियर

अमेजन डॉट कॉम के सीईओ जेफ बेजोस का नेट वर्थ सोमवार को 150 अरब डॉलर को पार कर गया। इस तरह वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह ब्लूमबर्ग बिल्यनेर इंडेक्स पर आधारित सूची है। बेजोस से पहले बिलगेट्स की संपत्ति मामले में नंबर वन पर थे।

suman
Published on: 16 Nov 2019 3:13 PM GMT
बेजोस आज है दुनिया के नंबर वन अमीर,  किताब बेचने से शुरू किया था करियर
X

जयपुर: अमेजन डॉट कॉम के सीईओ जेफ बेजोस का नेट वर्थ सोमवार को 150 अरब डॉलर को पार कर गया। इस तरह वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह ब्लूमबर्ग बिल्यनेर इंडेक्स पर आधारित सूची है। बेजोस से पहले बिलगेट्स की संपत्ति मामले में नंबर वन पर थे। अब वे बिल गेट्स की संपत्ति से बेजोस की संपत्ति 55 अरब डॉलर ज्यादा है। इस तरह गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर हैं।

1999 में गेट्स की संपत्ति थोड़े समय के लिए 100 अरब डॉलर पहुंच गई थी। डॉलर की कीमत के हिसाब से यह संपत्ति करीब 149 अरब डॉलर होगी। अब बेजोस दुनिया के सबसे अमीर हैं। कम से कम 1982 से अब तक किसी दूसरे शख्स के पास इतनी संपत्ति नहीं रही है।

यह पढ़ें...थैंक यू पाकिस्तान! ऐसे बचाया 150 भारतीयों कि जान, जानें पूरा मामला

अमेजन के नंबर वन बनने पर उसके समर सेल के शेयरों की अहम रोल है। इधर अमेजन ने 36 घंटे की अपनी समर सेल 'प्राइम डे' शुरू की है। इससे कंपनी के शेयर 1,825 डॉलर पहुंच गई। इससे बेजोस की संपत्ति भी बढ़कर 150.8 अरब डॉलर हो गई। इस साल अमेजन के शेयरों में 56 फीसदी उछाल आ चुका है। इस साल बेजोस की संपत्ति 52 अरब डॉलर बढ़ी है। जो रिलायंस की कुल संपत्ति से ज्यादा है। अब बेजोस की संपत्ति वाल्टन फैमिली की संपत्ति के करीब पहुंच गई है। इस परिवार की संपत्ति 151.5 अरब डॉलर है। पत्नि से तलाक के बाद बेजोस की संपत्ति में कमी आई थी और इस साल फिर उन्होंने नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है।

यह पढ़ें...अंबानी ने दिया इस्तीफा! साथियों ने छोड़ा साथ, अब क्या होगा रिलायंस का…

ऐसा रहा जेफ बेजोस का अब तक सफर

करियर की शुरुआत में जेफ बेजोस ने इंटरनेट पर किताब बेचने का काम शुरु किया था। लेकिन आज उनकी कंपनी अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई- कॉमर्स कंपनी है। इस कंपनी ने धीरे - धीरे ऑनलाइन बिजनेस में अपना वर्चस्व कायम कर लिया है। अमेजन आज दुनिया की सबसे बड़ी ई- कामर्स कंपनी है। जेफ बेजोस का जन्म 1964 में न्यू टेक्सास में हुआ था। जेफ के नाना बहुत बड़े जमींदार थे, उनके पास 101 किलोमीटर की जमीन थी। जेफ बेजोस के जन्म के समय उनकी मां की आयु मात्र 17 साल थी। उनके माता - पिता का वैवाहिक संबंध मात्र एक साल तक चला। बेजोस गर्मियों की छुट्टी में टेक्सास जाया करते थे। वह अपने खेतों में काम करते थे। बचपन में ही उन्होंने एक अलार्म बना डाला। बेजोस ने इस अलार्म को कमरे में छुपा कर रख दिया, ताकि उनके छोटे भाई - बहन उनसे दूर रहे। बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक सम्पूर्ण देश का भ्रमण करने के बाद, अमेज़न.कॉम की स्थापना की। अमेज़न के साथ अपने काम के बल पर डॉट-कॉम उद्यमी और अरबपति बन गए। 2013 में बेजोस ने 250 मिलीयन डॉसर में वाशिंगटन पोस्ट खरीदने की घोषणा की। गूगल कंपनी में भी उनका शेयर है। बेजोस हर छोटी - छोटी बातों पर ध्यान देते हैं. चाहे व कॉन्ट्रेक्ट लेटर हो या फिर अमेजन का प्रेस रिलीज.जेफ के मुताबिक एक कंपनी और किसी इंसान में खास फर्क नहीं होता है। दोनों को साख बनानी पड़ती है और चीजें सही जाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है।

suman

suman

Next Story