×

Amazon की हाय-तौबा: ये क्या, दुनिया में तो बदल गई इनकी तस्वीर

जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का अपना तख्त खो चुके हैं। जीं हां गुरुवार को जेफ बेजोस ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान खो दिया है। बिजनेस आर्स के दौरान अमेजन के शेयरों में 7 % की गिरावट दर्ज की गई।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Oct 2019 6:00 AM GMT
Amazon की हाय-तौबा: ये क्या, दुनिया में तो बदल गई इनकी तस्वीर
X

नई दिल्ली : जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का अपना तख्त खो चुके हैं। जीं हां गुरुवार को जेफ बेजोस ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान खो दिया है। बिजनेस आर्स के दौरान अमेजन के शेयरों में 7 % की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी देखें... लो इमरान का खेल खत्म! भारत में खुशी की लहर, पाकिस्तान में हड़कंप

अमेजन ने जेफ बेजोस को बुलंदियों पर पहुंचाया

अमेजन के शेयरों में इस गिरावट की वजह से अब उनकी संपत्ति 103.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और दुनिया के सबसे अमीर लोग की लिस्ट में खिसकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब नंबर 1 पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आ गए हैं जिनकी संपत्ति की कीमत 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है।

जानकारी के लिए बता दें कि 18 जुलाई 2018 को दुनिया के सबसे अमीर शख्स का पद हासिल करने के बाद जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर आदमी बने थे। उस समय उनकी संपत्त‍ि 150 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी।

उनकी कंपनी अमेजन ने जेफ बेजोस को बुलंदियों पर पहुंचाया है। जेफ बेजोस ने 16 जुलाई, 1995 को अपनी कंपनी की शुरुआत की थी, आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार है।

यह भी देखें... गोरखपुर: चौरी-चौरा थाने में एक हेड कांस्टेबल ने बेटे की गोली मारकर की हत्या

भारत से अमेजन का दिलचस्प रिश्ता

भारत से अमेजन का दिलचस्प रिश्ता है। अमेजन डॉट इन ने 5 जून 2013 को भारत में कदम रखा था और दुनिया के शीर्ष अरबपति जेफ बेजोस के अनुसार, इस प्लेटफार्म ने देश में लोगों के खरीदने और बेचने के तौर-तरीके पूरी तरह बदल कर रख दिए। वर्तमान में भारत के ई-कॉमर्स का 30 प्रतिशत बाजार अमेजन के पास है और यह देश में शॉपिंग के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सबसे बड़ी साइट है।

इसके साथ ही वर्ल्ड डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, 2018 से अमेजन इको भारत के स्मार्ट स्पीकर मार्केट में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। गूगल होम 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत में 13 विभिन्न डिवासेस के साथ लगभग आठ थर्ड-पार्टी ब्रांड हैं, जिन्होंने एलेक्सा में योगदान किया है।

भारत में ग्राहकों के लिए डेवलपर्स अब एलेक्सा के स्किल्स को ध्यान में रख कर इसके नए हिंदी वॉइस मॉडल पर काम कर सकते हैं, जो एलेक्सा स्किल्स किट (एएसके) में मौजूद है।

यह भी देखें... धनतेरस पर बना है महायोग, खरीददारी कर पाएं 13 गुना अधिक फल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story