×

चली ताबड़तोड़ गोलियां: वॉलमार्ट में मच गई अफरा-तफरी, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

शनिवार को अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी कैलिफोर्निया के वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में स्टोर में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jun 2020 1:03 PM GMT
चली ताबड़तोड़ गोलियां: वॉलमार्ट में मच गई अफरा-तफरी, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
X

नई दिल्ली : शनिवार को अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी कैलिफोर्निया के वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में स्टोर में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि अमेरिका पुलिस ने 31 साल के हमलावर को मार गिराया है। मार्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि वॉलमार्ट सेंटर में एक बंदूकधारी ने अपनी गाड़ी घुसा दी और फिर वहां काम कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने 50-60 राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी थी।

ये भी पढ़ें... तड़प-तड़प कर मौत: जमीन में जिंदा दफन हो गए बेचारे, राहत बचाव कार्य जारी

घायल चार लोगों का इलाज

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने सेक्रामेंटो से 120 मील उत्तर में स्थित रेड ब्लफ शहर में मार गिराया है। इस घटना में घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बारे में रेड ब्लफ समाचार पत्र में बताया गया कि गोलीबारी कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुई। घटना दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई और करीब 3:30 बजे पुलिस को इसकी जानकारी मिली। घटना के समय वॉलमार्ट में 200 लोगों का स्टाफ था।

बता दें, इससे पहले 21 जून को मिनेपोलिस में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 घायल हो गए थे। इससे एक दिन पहले न्यूयॉर्क में एक जश्न के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस में हमलावर को मार गिराया है।

ये भी पढ़ें... बेली डांस पोस्ट करने पर कोर्ट ने सुनाई सजा, तीन साल की जेल और लाखों का जुर्माना

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story