×

खूब कमाते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, स्टार्टअप के भी मास्टर

seema
Published on: 28 Feb 2020 7:55 AM GMT
खूब कमाते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, स्टार्टअप के भी मास्टर
X

अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। ऐसे में ये मान लेना आसान है कि अमेरिका का राष्ट्रपति सबसे रईस भी होता होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति को करीब तीन करोड़ रुपए सालाना तनख्वाह मिलती है। इस हिसाब से भी पद से हटते वक्त राष्ट्रपति के पास खूब पैसा हो जाना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नहीं है। वास्तव में अनेक राष्ट्रपति जब व्हाइट हाउस से हटे तो बड़े कर्जदार हो चुके थे। सबसे ताजा मिसाल बिल क्लिंटन की है जो पद से हटने के समय १६ मिलियन डॉलर के कर्ज में थे। अमेरिका के राष्ट्रपतियों को सालाना डेढ़ करोड़ रुपए की पेंशन जीवन भर मिलती है। लेकिन बिल क्लिंटन को कर्ज से उबरने के लिए इतना काफी नहीं था सो वह भाषणों और पुस्तक लेखन के जरिए पैसा कमाने में जुट गए और मोटी रकम कमा डाली। वैसे, पैसा कमाने का रास्ता चुनने के लिए अलग रास्ता चुनने वाले क्लिंटन पहले व्यक्ति नहीं थे।

यह भी पढ़ें : भयानक बम विस्फोट से दहला शहर: हर तरफ अफरातफरी, अलर्ट जारी

कमाई का सिलसिला

इतिहास की बात करें तो रदरफोर्ड हेयेस, टेडी रूजवेल्ट, हर्बर्ट हूवर और हैरी ट्रूमैन जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों ने ढेरों स्पीचें दीं लेकिन कभी इसका पैसा नहीं लिया। यह परंपरा राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड ने पहली बार तोड़ी। फोर्ड ने अपने अनुभव का खूब फायदा उठाया। फोर्ड मात्र ८९५ दिन के राष्ट्रपति थे। १९७७ में जब वे पद से हटे तो देश भर में घूम-घूम कर स्पीचें देने का क्रम शुरू किया। वे हर स्पीच का २५ हजार डॉलर लिया करते थे। वैसे, फोर्ड काफी अवसरवादी थे। स्पीचें देने के अलावा शॉपिंग मॉल का उद्घाटन वगैरह करके भी फोर्ड ने कमाई की। इसके लआवा अलावा वो ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों के कार्पोरेट बोर्ड के सदस्य भी रहे। ये सब करके फोर्ड अपनी पूंजी ४०० फीसदी बढ़ाने में कामयाब रहे।

अमेरिका के राष्ट्रपति को सालाना ४ लाख डॉलर वेतन, सालाना ५० हजार डॉलर का भत्ता, १ लाख डॉलर का टैक्स फ्री ट्रैवल भत्ता और १९ हजार डॉलर मनोरंजन के लिए मिलते हैं। राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा मिलती है। राष्ट्रपति के निधन की स्थिति में उनकी पत्नी को जीवनपर्यंत २० हजार डॉलर की पेंशन मिलती है। पेंशन आदि छो मिला कर एक पूर्व राष्ट्रपति पर सुरक्षा और हेल्थ के खर्चों को मिला कर सालाना दस लाख डॉलर से ज्यादा का का बजट पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सेना पर जानलेवा हमला: विद्रोहियों ने पार की हदें, 34 सैनिकों की दर्दनाक मौत

स्टार्टअप के भी मास्टर

नए जमाने के पूर्व राष्ट्रपतियों ने स्पीच आदि दे कर कमाई की लेकिन पुराने जमाने के पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी अपने हिसाब से कोशिशें कीं। और कई तो काफी सफल भी रहे। अमेरिकी इतिहास के सबसे अमीर 10 राष्ट्रपतियों में ज्यादातर 1700 की सदी में पैदा हुए थे। जैसे कि, जार्ज वाशिंगटन ने व्हाइट हाउस छोडऩे के बाद एक स्टार्टअप शुरू किया था। उन्होंने व्हिस्की बनाने की डिस्टलरी सफलतापूर्व चलाई।

अब्राहम लिंकन ने टेक्रॉलजी में हाथ आजमाया। लिंकन पहले और अकेले राष्ट्रपति हैं जिनको यूएस पेटेंट हासिल हुआ। लिंकन का आविष्कार नदी को नौकाओं को तट पर उठाने संबंधी मशीन का था। ये बात अलग है कि ये उपकरण कभी बनाया नहीं गया। बात सिर्फ पेटेंट तक सीमित रह गई।

अमेरिका के एक अन्य महान राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने भी बिजनेस में हाथ डाला था। 28 नवम्बर १९१९ को कनसास सिटी में 'ट्रूैमन एंड जेकबसन' नामक स्टोर खुला जिसमें शर्ट, बेल्ट, दस्ताने, हैट आदि मिलते थे। ये स्टोर हैरी ट्रूमैन ने अपने मित्र एडी जेकबसन के साथ मिल कर ये स्टोर खोला। ये स्टोर शुरुआत में बहुत सफल रहा लेकिन मंदी का दौर आने से १९२२ में बंद हो गया।

राष्ट्रपतियों की हैसियत

राष्ट्रपति - पद पर रहते हुए - पद से हटने के बाद - वृद्धि

जार्ज डब्लू बुश - २० मिलियन - ३५ मिलियन - ७५ फीसदी

बिल क्लिंटन - १.२ मि. - ७५ मि. - ६१५० फीसदी

जार्ज एच डब्लू बुश - ४ मि. - २३ मि. - ४७५ फीसदी

रोनाल्ड रीगन - १०.६ मि. - १५.४ मि. - ४५ फीसदी

जिमी कार्टर - २.३ मि. - ७ मि. - २०४ फीसदी

जेराल्ड फोर्ड - १.४ मि. - ७ मि. - ४०० फीसदी

रिचर्ड निक्सन - २ मि. - १५ मि. - ६५० फीसदी

सबसे महंगी स्पीच

रोनाल्ड रीगन - २.१ मिलियन

बिल क्लिंटन - ८ लाख ७५ हजार

बराक ओबामा - ४ लाख २३ हजार

जार्ज डब्लू बुश - २ लाख १३ हजार

जेराल्ड फोर्ड - १ लाख ७६ हजार

जिमी कार्टर - १ लाख ४८ हजार

जार्ज एच डब्लू बुश - १ लाख ३५ हजार

(सभी आंकड़े डॉलर में)

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story