×

स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका ने दी भारत को शुभकामनाएं, पोंपियो बोले दोनों अच्छे दोस्त

माइक पोंपियो ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनो देशों के रिश्ते बेहतर हुए हैं। वहीं 21 सदी में दुनिया की समृद्धता को लेकर साथ काम करने के लिए हमारे बीच आपसी सहयोग बेहतर हुआ है।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 6:13 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका ने दी भारत को शुभकामनाएं, पोंपियो बोले दोनों अच्छे दोस्त
X
स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका ने दी भारत को शुभकामनाएं, पोंपियो बोले दोनों अच्छे दोस्त

नई दिल्ली: भारत आज अपनी आजादी के 74वें बसंत में पहुंच चुका है। इस उपलक्ष्य में अमेरिका ने भारत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। खुशी के इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपने संदेश में कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली दोनो दोस्ती निभाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास रखते हैं।

पोंपियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी

बता दें कि शुक्रवार को भेजे अपने संदेश में पोंपियो ने कहा कि वो अमेरिका की सरकार और अमेरिकी लोगों की तरफ से भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 73 साल पहले जब भारत को आजादी मिली, तभी से अमेरिका और भारत दोस्ती निभाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देशों के रिश्ते बेहतर हुए हैं- पोंपियो

अपने शुभकामना संदेश में माइक पोंपियो ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनो देशों के रिश्ते बेहतर हुए हैं। वहीं 21 सदी में दुनिया की समृद्धता को लेकर साथ काम करने के लिए हमारे बीच आपसी सहयोग बेहतर हुआ है।

ये भी देखें:सोनू सूद ने किया लाजवाबः यूजर ने की थी अच्छी इंटरनेट स्पीड की अपील

अमेरिका और भारत दोनों देश एक महान लोकतंत्र- पोंपियो

पोंपियो ने कहा कि उन्होने पहले भी कहा था कि अमेरिका और भारत दोनों एक दूसरे को महान लोकतंत्र, वैश्विक शक्ति, और अच्छे दोस्त के तौर पर देखते हैं। और इसी शुभकामना के साथ एक बार फिर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं।

ये भी देखें: कौन हैं मेजर श्वेता पांडे, जिन्होंने तिरंगा फहराने में की पीएम मोदी की मदद?

एक दूसरे का सहयोग कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध

अपने संदेश में अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोंपियोने यह भी कहा कि इस वक्त अमेरिका और भारत रक्षा, आतंकवाद निरोधी कार्यक्रम, निर्माण, व्यापार, ऊर्जा, निवेश, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, विज्ञान और तकनीकि, शिक्षा, स्पेस, समुद्री क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं। वहीं वहीं अन्य नवीन क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाकर दूरदर्शी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story