×

बीवी से डरते थे राष्ट्रपति: शक्तिशाली देश की संभाली सत्ता, नहीं संभाल सके परिवार

दुनिया के दमदार देशों में अमेरिका के एक ऐसे राष्ट्रपति जिनके बारे में शायद ही किसी को विश्वास होगा कि वो कभी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे, लेकिन वे न तो केवल सत्ता में आये बल्कि अपने कार्यकाल में उन्होंने सबको यकीन दिला दिया कि इस पद के लायक है।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Feb 2021 8:44 AM GMT
बीवी से डरते थे राष्ट्रपति: शक्तिशाली देश की संभाली सत्ता, नहीं संभाल सके परिवार
X

दुनिया के दमदार देशों में अमेरिका के एक ऐसे राष्ट्रपति जिनके बारे में शायद ही किसी को विश्वास होगा कि वो कभी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे, लेकिन वे न तो केवल सत्ता में आये बल्कि अपने कार्यकाल में उन्होंने सबको यकीन दिला दिया कि इस पद के लायक है।

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्मदिन आज

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की। साल 1809 में आज ही के दिन यानी 12 फरवरी को जन्मे अब्राहम लिंकन के लिए कहा जाता है कि उन्होंने कभी ठीक से शिक्षा नहीं प्राप्त की। 15 साल की उम्र के बाद उन्होंने वर्णमाला लिखनी सीखी थी। स्कूल तक नहीं गए लेकिन अपनी कुशल वक्त शैली, भाषण और देश के लिए कुछ करने की चाह के बल पर वे देश के राष्ट्रपति बन गए।

ये भी पढ़ेँ- रॉकेट हमले में उड़े बच्चे: आतंकियों ने हैवानियत की पार की हदें, अब रो रहा पाकिस्तान

साल 1861 में उन्होने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके पहले तक लिंकन ने कोई चुनाव नहीं जीता था। ऐसे में साल 1860 में शिकागो में नवगठित रिपब्लिकन पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया तो किसी को विशवास नहीं हुआ। उनके नाम क चयन होने की किसी को भी संभावना नहीं थी। लोग हैरान थे, कोई उन्हें नहीं जानता था। लोगों का कहना था कि रिपब्लिकन ने खुद अपनी कब्र खुदवाने की तैयारी की है, लेकिन लिंकन पार्टी के अन्य लोगों तक नहीं सीधे जनता के दिल तक पहुंचे।

जब लिंकन बोलते थे तो उनके भाषण से अमेरिका की जनता जुड़ती थीं। यहीं वजह है कि जिस युवक ने कभी कोई चुनाव जीता, उसकी पहली चुनावी विजय राष्ट्रपति पद के लिए हुआ चुनाव था।

लिंकन का पारिवारिक जीवन क्लेशपूर्ण, बीवी से लगता था डर :

अब्राहम लिंकन ने दुनिया में अपना दमखम दिखाया लेकिन पारिवारिक जीवन में वे काफी कमजोर थे। कहा जाता है कि वे जिस लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, उस लड़की की हठ के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े। वो लड़की कोई और उनकी उनकी पत्नी मैरी टॉड थीं। लिंकन अपनी पत्नी से काफी डरते थे।

ये भी पढ़ेँ -Gold-Silver Price: फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या है नई कीमत

लिंकन नहीं करना चाहते थे मैरी टाॅड से शादी

पत्नी से बचने के लिए लिंकन घर नहीं जाते थे और ऑफिस में ही सो जाया करते थे। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनके साथ कई बार ऐसा हुआ जब वो आफिस में ही सो गए। उनके कुछ साथी बताते थे कि लिंकन पूरी जिंदगी पत्नी से परेशान रहे। उनकी पत्नी और वे दोनों एक दूसरे से काफी उलट थे।

मैरी जितनी आक्रमक और कलहपूर्ण थीं, लिंकन उतने ही शांत और साधारण थे। पत्नी से बचने के लिए आमतौर पर घर से दूर रहने की कोशिश करते थे। रातें आफिस में बिताते थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story