×

चीन की रहस्यमय बीमारी: अमेरिकी अधिकारी आया चपेट में, भड़क गया ट्रंप प्रशासन

चीन में अमेरिकी अधिकारी और उनकी फैमिली रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने चीन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Shreya
Published on: 21 Oct 2020 1:52 PM GMT
चीन की रहस्यमय बीमारी: अमेरिकी अधिकारी आया चपेट में, भड़क गया ट्रंप प्रशासन
X
अमेरिका ने चीन पर लगाया साजिश रचने का आरोप

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका और चीन के रिश्तों में दरार आ गई है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर इस महामारी को फैलाने का आरोप लगाते आए हैं। इस बीच चीन में अमेरिकी अधिकारियों के अचानक बीमार पड़ने पर ट्रंप प्रशासन ने चीन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी अधिकारी और उनके परिवार को हुई इस तरह की समस्या

दरअसल, चीन के ग्वांगझोऊ में अमेरिकी विदेश विभाग में कार्यरत अधिकारी लेनजी और उनकी पत्नी अचानक बीमार पड़ गए। जब वो हड़बड़ी में नींद से उठे तो उनकी आंखें ही नहीं खुल रही थी, साथ ही सिर में काफी तेज दर्द था। वहीं उनके बच्चों के नाक से खून बह रहा था। पहले तो अधिकारी और उनके परिवार को लगा कि ऐसा एयर पॉल्यूशन के चलत हुआ होगा, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने महसूस किया कि उनकी मेमोरी भी कमजोर हो रही है।

यह भी पढ़ें: Tour पर मजदूर: सीएम योगी का एलान, पर्यटन के लिए धार्मिक स्थल घुमाएंगी सरकार

TRUMP (फोटो- ट्विटर)

अमेरिका ने लगाया साजिश का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों के अचानक बीमार पड़ने पर ट्रंप प्रशासन ने चीन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि चीन में लेनजी ही ऐसे पहले अमेरिकी अधिकारी नहीं है, जिन्हें इस तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। बल्कि साल 2018 से अब तक 15 से ज्यादा अमेरिकी अधिकारी इस रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने चीन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: चंद सेकंड में तबाही मचा देगा ये ट्रक, दुनिया में मची खलबली, जानिए ऐसा क्या है इसमें

ट्रंप प्रशासन का क्या है कहना?

अमेरिका के मौजूदा ट्रंप प्रशासन का मानना है कि उनके अधिकारी चीन ही नहीं बल्कि रूस और क्यूबा में भी इस तरह की रहस्यमय बीमारी का शिकार हो रहे हैं, जिसके बाद किसी गुप्त हथियार और रासायनिक हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ट्रंप सरकार का कहना है कि चीन में जिस तरह से उसके अधिकारी रहस्यमय बीमारी के शिकार हो रहे हैं, वो हवाना सिंड्रोम जैसा ही है।

यह भी पढ़ें: नीतीश को आया गुस्सा: कह दी जनसभा में ऐसी बात, लगने लगे लालू जिंदाबाद के नारे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story