अमेरिका के उड़े होश: आसमान में घूम रहा UFA, सामने आई तस्वीरें

महामारी के इस दौर में अमेरिका के पेंटागन में ऑफिशियल तौर पर कुछ वीडियो अपलोड किये गए हैं। जिसमें आसमान में अज्ञात यूएफओ दिखाया गया है। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरी दुनिया भौच्चका हो गई है।

Vidushi Mishra
Published on: 28 April 2020 12:49 PM GMT
अमेरिका के उड़े होश: आसमान में घूम रहा UFA, सामने आई तस्वीरें
X
अमेरिका के उड़े होश: आसमान में घूम रहा UFA, आमने आई तस्वीरें

नई दिल्ली: महामारी के इस दौर में अमेरिका के पेंटागन में ऑफिशियल तौर पर कुछ वीडियो अपलोड किये गए हैं। जिसमें आसमान में अज्ञात यूएफओ दिखाया गया है। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरी दुनिया भौच्चका हो गई है। अमेरिका की नौसेना के पायलटों ने इस तरह के तीन वीडियो को जारी किया गया है, जिसमें कथित तौर पर अज्ञात हवाई यान दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें...कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आया ये बैंक, सरकार को देगा 11,400 करोड़ रुपये

पायलटों ने आसमान में कैप्चर किया

सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में हवाईयान दिखाई दे रहा है। वीडियो के पहली क्लिप में उसे 2004 और 2015 में प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान वीडियो सेंसर तकनीक के चलते पायलटों ने आसमान में कैप्चर किया था। इसे बाद में अमेरिकी नौसेना ने वास्तविक रूप में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया था।

वहीं इनमें से दूसरे वीडियो क्लिप को पहली बार सन् 2017 में न्यूयॉर्क टाइम्स में और तीसरे क्लिप को 2018 में द स्टार्स एकेडमी में जगह मिली थी। 'डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने इन तीनों अज्ञात वीडियो को जारी करने के लिए नौसेना को अधिकृत किया था।

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस का संकटः 21,632 लोगों को रखा गया मेडिकल निगरानी में-स्वास्थ्य मंत्रालय

'गहन समीक्षा' के बाद इन्हें जारी किया

इसमें रक्षा विभाग के प्रवक्ता सुसान गफ ने बताया कि इनमें से एक वीडियो नवंबर 2004 में लिया गया जबकि दो वीडियो जनवरी 2015 में कैप्चर किया गया था। ये वीडियो 2007 से 2017 के बीच लोगों में अनाधिकृत तौर पर मौजूद था।

वहीं इस वीडियो को लेकर सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 'गहन समीक्षा' के बाद इन्हें जारी किया गया है। इससे पहले जांच में यह तय किया गया है कि इस अज्ञात और अवर्गीकृत वीडियो से 'किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी या तकनीक की जानकारी नहीं ली गई है।

ये भी पढ़ें...सूरत में मजदूरों का हंगामा: कर रहे हैं ये मांग, लॉकडाउन के चलते फंसे

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story