×

हजारों मौतों से रुका युद्ध: 29 दिन के बाद थमा तबाही का मंजर, सब कुछ हुआ बर्बाद

एक महीने तक चले भयंकर युद्ध पर अब पूर्णविराम लग गया है। आर्मीनिया और अजरबैजान ने 26 अक्टूबर की आधी रात से युद्ध विराम लागू करने पर सहमति जताई है।

Shreya
Published on: 26 Oct 2020 7:54 AM GMT
हजारों मौतों से रुका युद्ध: 29 दिन के बाद थमा तबाही का मंजर, सब कुछ हुआ बर्बाद
X
हजारों मौतों से रुका युद्ध: 29 दिन के बाद थमा तबाही का मंजर, सब कुछ हुआ बर्बाद

नई दिल्ली: जहां एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग रही है तो वहीं इस बीच दो देशों के बीच भयानक युद्ध शुरू हो गया। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई। इस युद्ध के खत्म होने के आसार तक खत्म होने लगे थे। लेकिन भयंकर तबाही मचाने के बाद आखिरकार ये जंग खत्म हो गई है। सितंबर महीने से आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच जारी युद्ध पर अब पूर्णविराम लग गया है।

युद्ध विराम लागू करने पर जताई सहमति

दोनों देशों ने 26 अक्टूबर की आधी रात से युद्ध विराम लागू करने पर सहमति जताई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच अमेरिका की पहल पर यह संघर्ष विराम हुआ है। इस बात की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दी। इसके साथ ही उन्होंने आर्मीनिया और अजरबैजान के प्रमुखों को बधाई भी दी है। इसके अलावा आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच शान्ति बहाल कराने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो की भी तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बसपा के रामजी गौतम ने किया नामांकन, बिगाड़ा BJP का गणित



जंग खत्म होने से कई लोगों की जान बचेगी- ट्रंप

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर सितंबर के आखिरी हफ्ते से युद्ध जारी था। दोनों देश पहले भी युद्धविराम के लिए सहमत हुए थे, लेकिन इसके बाद भी दोनों में बात नहीं बनी थी। बल्कि इसके बाद युद्ध ने और भयानक रूप ले लिया था। हालांकि अब इस जंग पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये जंग खत्म होने के बाद कई लोगों की जान बचाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बचेगा चीन, भारत ने की इतनी खतरनाक तैयारी, देखती रह जाएगी दुनिया

5 हजार लोगों की गई जान

बता दें कि पिछले 29 दिनों से नागोर्नो काराबाख को लेकर दोनों देश की सेना जंग कर रही थी, इस दौरान भारी नुकसान हुआ है, कई लोगों की जांच चली गई, तो वहीं कई इलाके खंडहर बन गए। दावा किया जा रहा है कि इस जंग में अब तक दोनों पक्षों के लगभग 5 हजार लोग मारे गए हैं। इसलिए दुनिया के तमाम देश जंग खत्म होने के पक्ष में थे। अमेरिका ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम बातचीत की शुरुआत की थी, जो अब सफल हुई।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हाहाकार: अब चपेट में आए ये नेता, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story