×

शुरू खतरनाक युद्ध: दोनों देशों के टैंक उगल रहे आग, टूट गया ये समझौता

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच रविवार को हुआ युद्धविराम समझौता कुछ घंटे बाद ही टूटता नजर आ रहा है। दरअसल, दोनों देशों ने एक दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। 

Shreya
Published on: 26 Oct 2020 12:45 PM GMT
शुरू खतरनाक युद्ध: दोनों देशों के टैंक उगल रहे आग, टूट गया ये समझौता
X
शुरू खतरनाक युद्ध: दोनों देशों के टैंक उगल रहे आग, टूट गया ये समझौता

नई दिल्ली: 29 दिनों से नागोर्नो काराबाख को लेकर आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच हो रही जंग पर आखिरकार रविवार को युद्धविराम लगा, लेकिन अब दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम समझौता टूटता नजर आ रहा है। दरअसल, दोनों देशों ने एक दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच पिछले करीब एक महीने से जंग जारी है। वहीं ये जंग रोकने के लिए पिछले दो हफ्तों में ये तीसरा समझौता था। लेकिन अब ये समझौता भी टूटता नजर आ रहा है।

कुछ ही घंटे बाद टूटा युद्धविराम!

अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम समझौता कुछ ही घंटे बाद टूटता दिखाई दे रहा है। सोमवार को दोनों देशों की ओर से एक दूसरे पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्मीनिया की सेना द्वारा तेर्तार और लाचिन इलाके में गोलीबारी की गई है। जबकि नागोर्नो-काराबाख के रक्षा मंत्रालय ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि अजरबैजान की सेना ने आर्मीनिया के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान राशन कार्ड धारक: अब इन बातों का रखना होगा ध्यान, रहेंगे टेंशन फ्री

war (फोटो- सोशल मीडिया)

आर्मीनिया ने जारी किया ये बयान

आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि अजेरी सेना द्वारा स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर दस मिनट पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच नागोर्नो काराबाख को लेकर जंग हो रही है। ये इलाका आधिकारिक तौर पर अजरबैजान का हिस्सा है लेकिन यहां पर आर्मीनिया का कब्जा है। इस इलाके में आर्मीनियाई ज्यादा हैं। दोनों देशों के बीच पिछले 27 सितंबर को युद्ध शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: अयोध्या ने रचा कीर्तिमान: रामलीला का चला जादू, 15 करोड़ से अधिक मिले दर्शक

अमेरिका ने युद्ध विराम की दी थी जानकारी

दुनिया भर की कई शक्तियां इस युद्ध को खत्म करने के पक्ष में हैं, लेकिन अभी इस ओर सफलता मिलते हुए नजर नहीं आ रही है। बता दें कि रविवार को दोनों देशों के बीच युद्ध विराम लागू करने पर सहमति बनी। अमेरिका की पहल पर यह संघर्ष विराम हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात की जानकारी दी थी और इसके लिए उन्होंने आर्मीनिया और अजरबैजान के प्रमुखों को बधाई भी दी थी। साथ ही दोनों देशों के बीच बहाल कराने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो की भी तारीफ की थी।



बता दें कि पिछले 29 दिनों से आर्मीनिया और अजरबैजान की सेना युद्ध कर रही है, इस दौरान भारी नुकसान हुआ, कई हजार लोगों की जान चली गई, तो वहीं कई इलाके खंडहर बन गए। वहीं अब देखना ये है कि दोनों देशों के बीच युद्ध पूरी तरह से खत्म होता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या ने रचा कीर्तिमान: रामलीला का चला जादू, 15 करोड़ से अधिक मिले दर्शक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story