×

पाकिस्तान की ये महिलाएं: बहुत बुरा इनका हाल, मिलती हैं हत्या और रेप की धमकियां

Shivani Awasthi
Published on: 8 March 2020 11:43 AM GMT
पाकिस्तान की ये महिलाएं: बहुत बुरा इनका हाल, मिलती हैं हत्या और रेप की धमकियां
X

दिल्ली: एक ओर पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है। महिलाओं के सम्मान, उनकी समानता और अधिकार को बल देने के लिए अपने अपने देश में तरह तरह के कार्यक्रम कर उन्हें बढ़ावा दे रही है। वहीं एक देश ऐसा भी है, जहां की महिलाएं अपने हक के लिए हर रोज लड़ रहीं हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की। पाकिस्तानी महिलाओं के हालातों की बात करें तो उनकी स्थिति काफी दयनीय है।

हर साल निकाला जाता है 'औरत मार्च':

दरअसल, पाकिस्तान में औरत मार्च काफी चर्चा में है। हर साल महिलाएं विश्व महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को 'औरत मार्च' निकालती हैं। औरतें अपने अधिकार और हक के लिए आवाज उठा रही हैं। वैसे तो महिलाओं की इस मार्च को सरकार से लेकर वहां की स्वयंसेवी संस्थाएं समर्थन करती हैं। लेकिन पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देश में औरतों का अपने हक के लिए आवाज उठाना आसान नहीं।

ये भी पढ़ें: ऐसे बनी करोड़पति: दुनिया की है सबसे अमीर महिला, बड़े-बड़े अरबपति भी फेल

मिलती है जान से मारने और हत्या की धमकी:

महिलाओं को धमकियां दी जाती हैं। प्रताड़ित किया जाता है और चार दीवारी से बाहर जाने से रोका जाता है। ऐसा ही पिछले साल भी हुआ था। जानकारी के मुताबिक़, पिछले साल औरत मार्च में हिस्सा लेने वाली कुछ महिलाओं को धमकियाँ मिली थी।

ये भी पढ़ें: बहादुर महिला की कहानी: बम ब्लास्ट में उड़े थे दोनों हाथ, फिर भी जीती हर जंग

घर से निकलने से रोका जाता है:

महिलाओं का इस बारे में कहना है कि पाकिस्तान जैसे देश में औरतों का अपने अधिकार के लिए आवाज उठाना आसान नहीं होता है। उन्हें मार्च निकालने से रोका जाता है। न मानने पर जान से मारने और रेप की धमकियाँ मिलती हैं। लेकिन वह फिर भी अपने हक के लिए लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि पाकिस्तान में औरतों को लेकर काफी संकुचित और रुढ़िवादी सोच अपनाई जाती है। यहां महिलाओं को परदे में और चार दीवारी के अंदर रखने को कहा जाता है। हालाँकि कि देश के कई हिस्सों में अब ऐअसा कम हो गया है। लेकिन हालात अब भी उतने नहीं सुधरे हैं कि महिलाएं आजादी की सांस ले सकें।

ये भी पढ़ें: महिला दिवस 2020: भारत की ये दमदार महिलाएं, जिनके कदमों में पूरी दुनिया

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story