×

भीषण आतंकी हमला: 6 इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत, देश में अलर्ट

विएना पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने रात 8 बजे गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आगे कहा कि कई संदिग्स राइफल्स से लैस देख गए हैं। गोलीबारी की घटना शहर के 6 अलग-अलग जगहों पर हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 3:47 AM GMT
भीषण आतंकी हमला: 6 इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत, देश में अलर्ट
X
सरकार के मुताबिक इस आतंकवादी हमले को एक से ज्यादा लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। एक आतंकी को मार गिराया गया है बाकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

लखनऊ: फ्रांस, इग्लैंड के बाद ऑस्ट्रिया में बड़ा हमला हुआ है। ऑस्ट्रिया के विएना शहर में यहूदी मंदिर समेत 6 अलग-अलग इलाकों में हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की है। ऑस्ट्रिया सरकार मानती है कि यह एक सुनियोजित आतंकी हमला है। इस आतंकी हमले में अब तक एक हमलावर समेत 8 लोगों की मौत हो गई है।

विएना पुलिस ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं और अभी भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी एक आतंकी की तलाश की तलाश की जारी है।

विएना पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने रात 8 बजे गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आगे कहा कि कई संदिग्स राइफल्स से लैस देख गए हैं। गोलीबारी की घटना शहर के 6 अलग-अलग जगहों पर हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप या बिडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आज, पूरी दुनिया की टिकीं निगाहें

एक संदिग्ध मारा गया

इसके अलावा पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया है। विएना पुलिस ने लोगों से अपील की है। इस हमले के प्रति सावधानी बरतते हुए लोग फिलहाल घरों में ही रहें। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है।

Terror Attack in Austria

पुलिस ने लोगों से कहा कि कृपया किसी भी अफवाहों, आरोपों, अटकलों या पीड़ितों की अपुष्ट संख्याओं पर ना ध्यान दें। वो किसी भी प्रकार की सहायता नहीं करता है। घर के अंदर रहें! आश्रय लें, सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें।

ये भी पढ़ें...चीन की खतरनाक मिसाइल: खतरे में ये बड़े देश, मचा सकती है तबाही

सुनियोजित आतंकी हमला

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन क्रूज ने इसे सुनियोजित आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे, उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी मिली थी, लेकिन एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। इस बीच सशस्त्र संदिग्धों में से एक दूसरी जगह देखा गया है। हमलावर ने भागने से पहले फायरिंग भी की थी।

ये भी पढ़ें...बड़ी चेतावनी हो जाएं सावधानः अगले दो साल रहेगा कोरोना, डब्ल्यूएचओ का एलान

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों से घर में रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन ले जाने पर रोक लगा दिया गया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि विएना का सार्वजनिक परिवहन अगले सूचना तक फर्स्ट जिले में नहीं रुकेगा! सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें और घरों में रहें!"

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story