×

आतंकी की बीवी पाकिस्तानी हिरासत में, आग बबूला हुआ अल कायदा

साल 2011 में जब अमेरिका ने एबॉटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था, तब से मिस्र का नागरिक जवाहिरी अल कायदा का प्रमुख बन गया। वह उस वक़्त से ही इलाके में छिपकर अपनी आतंकी गतिविधियों को चला रहा है।

Manali Rastogi
Published on: 24 Aug 2019 6:23 AM GMT
आतंकी की बीवी पाकिस्तानी हिरासत में, आग बबूला हुआ अल कायदा
X

नई दिल्ली: कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों एक आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अल कायदा के प्रमुख अल जवाहिरी की पत्नी को हिरासत ले लिया है। इस मामले में आतंकी संगठन का कहना है कि एक साल से जवाहिरी की पत्नी और संगठन के ‘शहीदों’ के दो अन्य परिवारों को हिरासत में रखा गया है। शुक्रवार को अल कायदा ने ये आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: UAE में बोले PM- 370 आंतरिक मसला, आतंक से निपटने के लिए किया था कमजोर

अल कायदा ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को ‘विश्वासघाती’ बताते हुए कहा कि वजीरिस्तान से जवाहिरी की पत्नी और अन्य लोग कोशिश कर रहे थे, तब उन्हे पकड़ लिया गया। अल कायदा का कहना है कि ये लोग वजीरिस्तान अमेरिकी हवाई हमलों के चलते छोड़ रहे थे। हालांकि, पाकिस्तान ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: तेल संग मोदी बढ़ा रहे दोस्ती, अर्थव्यवस्था को किक देने में जुटी सरकार

मालूम हो, साल 2011 में जब अमेरिका ने एबॉटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था, तब से मिस्र का नागरिक जवाहिरी अल कायदा का प्रमुख बन गया। वह उस वक़्त से ही इलाके में छिपकर अपनी आतंकी गतिविधियों को चला रहा है।

यह भी पढ़ें: अरुण जेटली की फिर बिगड़ी सेहत, AIIMS में लगा नेताओं का तांता

कौन है अल जवाहिरी?

  • अल जवाहिरी पेशे से आंखों का डॉक्टर है।
  • वह ओसामा बिन लादेन का दाहिना हाथ कहा जाता रहा है।
  • अक्टूबर 2001 में उसे अफगानिस्तान के खोस्त शहर में देखा गया था। वह आखिरी बार यही ही देखा गया था।
  • अल जवाहिरी मिस्र के 'इस्लामिक जिहाद' नाम के चरमपंथी संगठन का भी प्रमुख है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story