×

एक राष्ट्रपति जिसने पत्नी को बताया ठंडी और कई लड़कियों संग किया कांड

एक 49 साल का व्यक्ति, जो था दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति। उसका दिल आ गया 22 साल की एक बेपनाह खुबसूरत युवती पर जो थी राष्ट्रपति भवन में इंटर्न। कुछ इसे प्रेम कहते हैं, तो कुछ इसे एक ताकतवर इंसान की सेक्स के प्रति दीवानगी कहते हैं।

Rishi
Published on: 5 May 2019 10:36 AM GMT
एक राष्ट्रपति जिसने पत्नी को बताया ठंडी और कई लड़कियों संग किया कांड
X

मुंबई : एक 49 साल का व्यक्ति, जो था दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति। उसका दिल आ गया 22 साल की एक बेपनाह खुबसूरत युवती पर जो थी राष्ट्रपति भवन में इंटर्न। कुछ इसे प्रेम कहते हैं, तो कुछ इसे एक ताकतवर इंसान की सेक्स के प्रति दीवानगी कहते हैं। कई रिपोर्ट्स में निकल कर सामने आया कि इस व्यक्ति ने एक दो नहीं कई लड़कियों के साथ सेक्स संबंध बनाए और उन्हें भूल गया। लेकिन इस इंटर्न ने उसके साथ जो किया वो उसकी राजनैतिक हत्या करने जैसा था।

ये भी देखें : एक राष्ट्रपति जिसने हाफ-पैंट वाली लड़कियों की किस्मत में लिख दिया बुर्का

हम आज आप को बता रहे हैं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट हाउस में काम करने वाली इंटर्न मोनिका लेविंस्की की कहानी। वर्ष 1995 में लेविस एंड क्लार्क कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद मोनिका व्हाइट हाउस में एक इंटर्न के तौर पर दाखिल हुई। मोनिका इस समय सिर्फ 22 साल की एक बेपरवाह युवती थी। किसे पता था कि ये चुलबुली सी लड़की देश ही नहीं दुनिया में भूचाल ला देगी।

जिस समय मोनिका व्हाइट हाउस आई उस समय क्लिंटन का पहला कार्यकाल चल रहा था। इसी दौरान मोनिका का क्लिंटन से आमना-सामना हुआ। मोनिका राष्ट्रपति के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थी, मोनिका बताती हैं कि क्लिंटन मेरी उटपटांग हरकतों का भरपूर मजा लेते थे।

राष्ट्रपति चाहे जितना भी व्यस्त हों, लेकिन उनके पास मोनिका के लिए समय होता था और वो उसके साथ काफी समय गुजारते थे। दोनों एक दूसरे के आकर्षण में बंधे थे, क्लिंटन चाहते तो वो मोनिका के बढ़ते क़दमों को रोक सकते थे लेकिन उन्हें भी एक सुंदर युवती का साथ पसंद आ रहा था। जबकि मोनिका भी उनके करीब रहने के लिए बहाने खोजा करती थी।

ये भी देखें : एक राष्ट्रपति जो था हवस का पुजारी, आदमखोर दरिंदा और लड़कियों का कातिल

राष्ट्रपति से करीबी संबंध होने के चलते मोनिका इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद व्हाइट हाउस के विधायी कार्यालय में नियुक्त कर दी गयी।मोनिका के मुताबिक उसे पता था कि राष्ट्रपति के लिए उसका आकर्षण गलत था। लेकिन वो इसे चाह कर भी रोक नहीं पा रही थी, और न ही राष्ट्रपति स्वयं ऐसा चाहते थे। दोनों का प्रेम गुपचुप तरीके से चलता रहा इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। मोनिका के मुताबिक पहली बार उन दोनों के बीच सेक्स तब हुआ जब व्हाइट हाउस में पार्टी चल रही थी, और किसी को पता नहीं था कि उन दोनों के बीच क्या हुआ है।

दोनों के प्रेम संबंधों का राज उस समय खुला जब मोनिका ने रक्षा विभाग में काम करने वाली अपनी सहेली लिंडा ट्रिप को इस बारे में बताया। लिंडा ने मोनिका की बातें रिकॉर्ड कर ली। लेकिन लिंडा ने 1998 में इस रिकार्डिंग को सबूत के तौर पर जाँच अधिकारी किनिथ स्टार को दिया। जब मोनिका ने पाउला जोन्स केस में शपथपत्र दाखिल किया कि उसका क्लिंटन के साथ कोई संबंध नहीं है। इसके बाद जब क्लिंटन को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्होंने ज्यूरी के सामने कहा कि ये मेरे ऊपर गलत आरोप है कि मेरे और लेविंस्की के बीच 'यौन संबंध' थे।

आपको बता दें क्लिंटन वर्ष 1994 में पाउला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे। मोनिका को जब पता चल कि क्लिंटन ने उसके साथ संबंधों को नकार दिया, तब उसने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति की पत्नी हिलेरी के व्हाइट हाउस में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने बहुत कुछ किया था।

ये भी देखें : अश्लील तस्वीर खिंचाकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, 9 साल बड़े बिजनेसमैन से रचाई शादी

व्हाइट हाउस के दो बटलरों ने भी गवाही में कहा कि मोनिका और क्लिंटन के प्रगाढ़ संबंध थे। कई बार उन्होंने भी इन दोनों को देखा है। एक ने बताया कि दोनों व्हाइट हाउस के सिनेमा घर में अकेले दिखाई दिए थे।

1996 में लेविंस्की का तबादला पेंटागन कर दिया गया ताकि वो और राष्ट्रपति अलग रहे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजदूत बिल रिचर्डसन को इन दोनों के संबंधों के बारे में बहुत कुछ पता था।

रिचर्डसन के मुताबिक 1997 में उन्हें व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि वह लेविंस्की को संयुक्त राष्ट्र में नौकरी दे दें। उन्होंने ऐसा ही किया लेकिन पता नहीं क्यों मोनिका ने नौकरी को ठुकरा दिया था।

इसके बाद मोनिका और क्लिंटन अलग हो गए। लेकिन मोनिका ने बाद में अपने इन अवैध संबंधों को जमकर भुनाया और कई मंचों पर अपनी बातें साझा की, उसने एक किताब भी लिखी जिसने बिक्री का रिकार्ड बनाया। कारोबारियों ने मोनिका को ऑफर दिया की वो उन्हें वो ड्रेस बेच दें जिसपर क्लिंटन का वीर्य गिरा था। मोनिका कि माने तो क्लिंटन एक ही समय एक साथ कई लड़कियों के साथ सेक्स करते थे।

ये भी देखें : किसने कहा, छुट्टी मनाने चले जाते हैं राहुल बाबा, मां ढूंढती है बिटवा कहां चला गया

लड़कियों को आकर्षित करने के लिए वो अपनी पत्नी हिलेरी को एक ठंडी औरत बताते थे । वो अपने को काफी परेशान सताया हुआ जाहिर करते ताकि लड़कियां उनपर दया दिखाए और बेचारा समझ उनकी....बाकी तो आप समझ गए होंगे।

बहरहाल वर्तमान में देखें, तो क्लिंटन की पत्नी हिलेरी अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ी और उनके विरोधी डोनाल्ड ट्रंप ने मोनिका को भी प्रचार में बड़ा मुद्दा बना दिया। कहीं न कहीं उन्हें लगता होगा की उनकी हार में उनके पति देव के भूत का बड़ा हाथ है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story