×

दर्दनाक हादसा: आग में 33 लोगों की चली गई जान, इनके लिए नाव बनी भगवान

दक्षिण कैलिफोर्निया तट पर एक नौका में सोमवार को करीब 3:15 बजे भीषण आग लग गई। तटरक्षक बल के दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 33 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Shreya
Published on: 16 March 2023 11:21 AM GMT
दर्दनाक हादसा: आग में 33 लोगों की चली गई जान, इनके लिए नाव बनी भगवान
X
दर्दनाक हादसा: आग में 33 लोगों की चली गई जान, इनके लिए नाव बनी भगवान

लॉस एंजेलिस: दक्षिण कैलिफोर्निया तट पर एक नौका में सोमवार को करीब 3:15 बजे भीषण आग लग गई। तटरक्षक बल के दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 33 लोगों के मारे जाने की खबर है।

लेफ्टिनेंट कमांडर मैथ्यू क्रोल ने पांच लोगों को सुरक्षित बचा लेने की जानकारी दी है। आग से बचने के लिए कुछ लोग नाव से कूद गए थे, जिसकी तलाश में तटरक्षक बल जुटा हुआ है। वहीं तटरक्षक बल के एक अधिकारी मार्क बार्नी ने बताया कि 33 लोगों की जान जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: ओएनजीसी में भीषण आग, दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका

नाव में आग लगने के बाद 34 लोगों के लापता होने की खबर है। इस बारे में तटरक्षकबल मोनिका रोचोस्टर ने कहा कि करीब 3:15 बजे आग की लपटें उठने लगी, जिसके बाद चालक दल के पांच सदस्य जगे और पानी में कूद गए। वेंचुरा काउंटी के प्रवक्ता बिल नैश ने बताया कि हादसे में कईयों की जान जाने की आशंका है।

साथ ही चालक दल के दो सदस्यों की गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। वेंचुरा काउंटी दमकल विभाग के कैप्टन ब्रायन मैकग्राथ ने कहा कि अभी वो मृतकों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं दे सकते। कैप्टन ब्रायन ने हादसे में हुई कुछ मौतों की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: पत्नी के साथ जल गया आग में, आज छूट गया साथ

Shreya

Shreya

Next Story