×

पति के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर घुमा रही थी महिला, जवाब सुन पुलिस के उड़े होश

पुलिस ने एक महिला ने एक शख्स के गले में पट्टा डालकर टहलाते हुए देखा। पुलिस ने देखा कि महिला किसी पालतू जानवर की तरह सड़क किनारे शख्स को टहला रही है। यह घटना रात 9 बजे की है। इस दौरान शहर कर्फ्यू शुरू हो गया था।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jan 2021 6:22 PM GMT
पति के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर घुमा रही थी महिला, जवाब सुन पुलिस के उड़े होश
X
पुलिस ने बताया कि महिला और शख्स पति-पत्नी हैं। उनपर इस हरकत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उन्होंने कर्फ्यू तोड़ा था जिसके लिए जुर्माना लगाया गया।

नई दिल्ली: कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां पर एक महिला अपने पति के गले में पट्टा बांधकर टहला रही थी। शहर में कोरोना महामारी की वजह से नाइट कर्फ्यू लगाया था। इसलिए पुलिस ने इन दोनों पर करीब 2 लाख 20 हज़ार रुपए का जुर्माना ठोक दिया।

यह मामला कनाडा के Quebec शहर का है। यहां पर प्रशासन की तरफ से रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कनाडा में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक महिला ने एक शख्स के गले में पट्टा डालकर टहलाते हुए देखा। पुलिस ने देखा कि महिला किसी पालतू जानवर की तरह सड़क किनारे शख्स को टहला रही है। यह घटना रात 9 बजे की है। इस दौरान शहर कर्फ्यू शुरू हो गया था।

ये भी पढ़ें...इस एक गलती की वजह से कंगाल हो गया शख्स, 1800 करोड़ बिटक्वॉइन का था मालिक

पुलिस ने बताया कि महिला और शख्स पति-पत्नी हैं। उनपर इस हरकत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उन्होंने कर्फ्यू तोड़ा था जिसके लिए जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने जब महिला से पूछा कि कर्फ्यू क्यों तोड़ा, तो उसने बताया कि घर के आस-पास 1 किलोमीटर तक अपने कुत्ते के साथ टहलने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप को फिर झटका: YouTube ने लिया एक्शन, हटाए वीडियो, अकाउंट भी सस्पेंड

पुलिस ने महिला से कहा कि यह कुत्ता नहीं है बल्कि आपके पति हैं। इस पर महिला ने जमकर हंगामा किया। इसके पुलिस ने दोनों पर जुर्माना लगा दिया। लेकिन महिला ने जुर्माना देने से भी मना करा दिया।

ये भी पढ़ें...ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद चर्चा में ये भारतीय महिला, जानिए क्या है वजह

पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू उल्लंघन के जुर्माने से बचने के लिए महिला ने यह नाटक किया था। गौरतलब है कि कनाडा में कोरोना के बढञते मामलों से निपटने के लिए ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस कर्फ्यू के तहत नॉन-एसेंशियल सर्विस और बिजनेस से जुड़े लोगों के अलावा किसी को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story