×

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद चर्चा में ये भारतीय महिला, जानिए क्या है वजह

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद करने का फैसला अमेरिकी संसद भवन में हमले की घटना के बाद लिया गया था। इस फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भारतीय मूल की विजया गड्डे ने। विजया 45 साल की गड्डे माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कानूनी नीति की हेड हैं।

Ashiki
Published on: 13 Jan 2021 6:01 AM GMT
ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद चर्चा में ये भारतीय महिला, जानिए क्या है वजह
X
विजया गड्डे: ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद चर्चा में क्यों है ये भारतीय महिला

न्यूयार्क: डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बीती 8 जनवरी को संस्पेंड कर दिया गया। उनके ऊपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सहारे दंगाइयों को उकसाने का आरोप लगा था। ट्रंप का ट्विटर अकाउंट संस्पेंड होने के बाद से एक भारतवंशी महिला चर्चा में आ गयीं। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित करने के अभूतपूर्व फैसले के पीछे माइक्रोब्लॉगिंग साइट की शीर्ष अधिवक्ता विजया गड्डे की भूमिका प्रमुख थी।

यह फैसला अमेरिकी संसद भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हमले की घटना के बाद लिया गया था। इस फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भारतीय मूल की विजया गड्डे ने। विजया 45 साल की गड्डे माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कानूनी नीति की हेड हैं। साथ ही वे ट्विटर की पब्लिक पॉलिसी, ट्रस्ट एंड सेफ्टी पॉलिसी को भी हेड करती हैं।

ये भी पढ़ें: एक ऐसा शहर जहां कार न सड़क, जानिए क्या है इसकी खासियत

शुक्रवार को किया था ऐलान

बीते शुक्रवार को विजया गड्डे ने ट्वीट किया कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को ''और हिंसा के जोखिम को देखते हुए ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित किया जाता है''। बता दें कि जब डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट निलंबित किया गया उस वक्त उनके 8.87 करोड़ फॉलोवर थे। वहीं ट्रंप खुद 51 लोगों को फॉलो करते थे।



कौन हैं विजया गड्डे?

विजया गड्डे भारतीय मूल की महिला हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। जन्म के बाद वे अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गईं। यहीं उनकी पढ़ाई भी पूरी हुई। गड्डे ने न्यूयॉर्क यूनीवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री और कॉर्नेल यूनीवर्सिटी से इंडस्ट्रियल एंड लेबर रिलेशन में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।

विजया गड्डे की ट्विटर प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि ट्विटर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने से पहले वह ज्यूनिपर नेटवर्क्स में काम करती थीं। ज्यूनिपर नेटवर्क्स अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी है। गड्डे यहां पर लीगल डिपार्टमेंट की सीनियर डॉयरेक्टर थीं। वह न्यूयार्क यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड में भी रह चुकी हैं। उनका बचपन टेक्सास और न्यूजर्सी में बीता है।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब का अनोखा शहर: न होंगी सड़कें और न कारें, जानें कैसे होगा आवागमन

Ashiki

Ashiki

Next Story