×

तुर्की और फ्रांस में जंग: राष्ट्रपति का छापा ऐसा कार्टून, दुनिया में मचा हड़कंप

फ्रांस की चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्दो के एक नया कार्टून प्रकाशित की है। इस कार्टून के प्रकाशित किए जाने के बाद तुर्की भड़क गया है। मैगजीन ने अपने पहले पन्ने पर तुर्की के राष्ट्रपति का कार्टून बनाया था।

Newstrack
Published on: 28 Oct 2020 2:08 PM GMT
तुर्की और फ्रांस में जंग: राष्ट्रपति का छापा ऐसा कार्टून, दुनिया में मचा हड़कंप
X
फ्रांस की चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्दो के एक नया कार्टून प्रकाशित की है। इस कार्टून के प्रकाशित किए जाने के बाद तुर्की भड़क गया है।

लखनऊ: फ्रांस में टीचर की हत्या के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दिए बयान पर मुस्लिम देश भड़के हुए हैं। मुस्लिम देशों का खलीफ बनने की कोशिश कर रहा तुर्की ने फ्रांस के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। तुर्की के राष्ट्रपति लगातार फ्रांस के खिलाफ बयान दे रहे हैं। इस कारण फ्रांस और तुर्की के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

अब इस बीच फ्रांस की चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्दो के एक नया कार्टून प्रकाशित की है। इस कार्टून के प्रकाशित किए जाने के बाद तुर्की भड़क गया है। मैगजीन ने अपने पहले पन्ने पर तुर्की के राष्ट्रपति का कार्टून बनाया था।

तुर्की ने चार्ली एब्दो के खिलाफ सांस्कृतिक नस्लभेद करने का आरोप लगाया है। हाल ही में हेब्दो ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान का महिला का बुर्का उठाते हुए कार्टून प्रकाशित किया है। इसके बाद विवाद बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें...सऊदी अरब ने पाकिस्तान का जारी किया नया नक्शा, इमरान खान की हालत खराब

Turkey Persident Cartoon

तुर्की ने जताई आपत्ति

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान के टॉप प्रेस अधिकारी फार फाहरेतीन आल्तुन ने इस कार्टून पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही अधिकारी ने सांस्कृति नस्लभेद और नफरत फैलाने की बेहद घिनौनी कोशिश करार दिया है। इसके साथ ही कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मुस्लिम-विरोधी एजेंड का नतीजा है। शार्ली एब्दो ने तथाकथित कार्टूनों की श्रृंखला प्रकाशित की है जिसमें हमारे राष्ट्रपति के दिखने वाले घृणित कार्टून को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें...फिर भड़की कंगना: निशाने पर ये बॉलीवुड स्टार्स, निकिता केस पर उठाए सवाल

चार्ली एब्दो के मैगजीन का बुधवार का एडिशन ऑनलाइन रिलीज किया गया। इस कार्टून में एर्दोगान टी-शर्ट और अंडरपैट में पहने नजर आ रहे हैं। वह कैन से बीयर पी रहे हैं और हिजाब पहनी महिला का स्कर्ट उठा रहे हैं। इसमें लिखा था, एर्दोगान: प्राइवेट में वह काफी फनी हैं।

France President Cartoon

मैक्रों को दिखा राक्षस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का विरोध कई मुस्लिम देशों में किया जा रहा है। मैक्रों के बयान के बाद ईरान की मीडिया ने उन्हें 'राक्षस' दिखाया है। उनके भी कार्टून प्रकाशित किए गए हैं जिनमें उनके लंबे कान हैं, पीली आंखें हैं और नुकीले दांत दिखाए गए हैं। ईरान की मीडिया का कहना है कि मैक्रों ने दुनियाभर के मुस्लिमों को नाराज किया है। इसको लेकर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इस्‍लामि‍क समूह के लगभग 10,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। दुनिया भर के मुसलमानों से फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।

ये भी पढ़ें...इमरान का गंदा खेल: जुटे मुस्लिम देशों को एकजुट करने में, भारतीयों ने दिखाया आइना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story